फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3.75 लाख बच्चों को नहीं मिलीं किताबें

Tue, 09 Aug 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
‌किताबें - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में पढ़ने वाले 3.75 लाख नौनिहाल बिना किताबों के ही प्रथम सत्र की परीक्षा देंगे। बच्चों को बिना किताब उपलब्ध कराए ही बेसिक शिक्षा परिषद ने सरकारी स्कूलों के प्रथम सत्र परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। यह परीक्षाएं 11 से 13 अगस्त के बीच दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। बिना किताबों के इन बच्चों की परीक्षा कराए जाने के फैसले ने एक बार फिर बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। 
विज्ञापन


वर्तमान शैक्षिक सत्र में परिषदीय विद्यालयों में करीब 3.75 लाख छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इस सत्र को संचालित हुए तीन माह बीत चुके हैं, लेकिन बेसिक शिक्षा महकमा इन नौनिहालों को अब तक किताब नहीं उपलब्ध करा सका है।

इन बच्चों को पिछले सत्र की पुरानी किताबें देकर किसी तरह विद्यालयों में शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। बिना किताबों के विद्यालयों में बच्चों को पढ़ाने में हो रहीं कठिनाइयों को लेकर शिक्षक संगठन भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से बच्चों को किताब उपलब्ध कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन बच्चों को किताब उपलब्ध कराना तो दूर किताबें अभी जिले स्तर पर भी नहीं पहुंच पायी हैं। इसके बावजूद महकमे ने प्रथम सत्र परीक्षा की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


इस परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सर्व शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक प्रशिक्षण चंद्रभान पांडेय ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में सत्र परीक्षाएं 11 से 13 अगस्त के बीच आयोजित की जाएंगी। परीक्षाएं दो पालियों में संपन्न कराई जाएंगी। इस परीक्षा के आयोजन को लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को परीक्षा कार्यक्रम उपलब्ध करा दिया गया है। 
विज्ञापन


इनसेट
परिषदीय विद्यालयों का परीक्षा कार्यक्रम
दिनांक            कक्षा        विषय                समय
11-8-16      1            हिंदी मौखिक        8 बजे से 10 बजे तक
11-8-16      2            हिंदी लिखित        8 बजे से 10 बजे तक
                  2             हिंदी मौखिक        11 बजे से 1 बजे तक
11-8-16    3 से 8 तक        हिंदी        8 बजे से 10 बजे तक
11-8-16    3 से 8 तक        संस्कृत/उर्दू        11 बजे से 1 बजे तक
12-8-16          1        गणित मौखिक    8 बजे से 10 बजे तक
12-8-16         2        गणित लिखित           8 बजे से 10 बजे तक
12-8-16         2        गणित मौखिक    11 बजे से 1 बजे तक
12-8-16    3 से 8 तक            गणित        8 बजे से 10 बजे तक
12-8-16    3 से 8 तक        सामाजिक विज्ञान    11 बजे से 1 बजे तक
13-8-16         1        अंग्रेजी मौखिक    8 बजे से 10 बजे तक
13-8-16         2        अंग्रेजी लिखित    8 बजे से 10 बजे तक
13-8-16         2        अंग्रेजी मौखिक    11 बजे से 1 बजे तक
13-8-16    3 से 8 तक          विज्ञान        8 बजे से 10 बजे तक
13-8-16    3 से 8 तक          अंग्रेजी        11 बजे से 1 बजे तक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें