फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 2.94 करोड़ से होगी चीनी मिल क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत

Sun, 15 Feb 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मोतीगंज के बालपुर गांव के पास अधूरी सड़क। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के जिलों के चीनी मिल क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण, पुर्ननिर्माण समेत कार्यों में तेजी आएगी। इसके लिए शासन स्तर से 2.94 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। इस बजट से जहां चीनी मिल क्षेत्रों की खराब सड़कों की सूरत बदलेगी, वहीं निर्माण पूरा कर चुकी कार्यदायी संस्था को भुगतान भी हो सकेगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोंडा और बहराइच की नौ-नौ और बलरामपुर की दो सड़कों के पुर्ननिर्माण और चौड़ीकरण को स्वीकृति मिली थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था नामित करके निर्माण कार्य शुरू कराए जा चुके हैं। कई सड़कों के पुर्ननिर्माण व चौड़ीकरण का काम पूरा हो गया तो कई जगह धनाभाव में काम लंबित है। शासन स्तर से 2.94 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इससे बचे कार्यों को पूरा किया जाएगा।
अवर अभियंता रंजीत बहादुर ने बताया कि मछली गांव मनकापुर मार्ग से फिरोजपुर, पूरे पांडेय से तुरकौलिया मार्ग, पिकौरा बेलवा से हनुमानगंज बाजार तक, अहिरौली ईंट भट्ठा से प्रानपुर संपर्क मार्ग, खरगूपुर बाईपास संपर्क मार्ग पुर्ननिर्माण आदि का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

प्रांतीय खंड के एक्सईएन प्रमोद कुमार त्रिपाठी का कहना है कि जल्द ही शेष कार्यों को पूरा किया जाएगा। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू की गई है।

इन सड़कों के लिए जारी की गई रकम


बलरामपुर में बिराहिमपुर से डिंगुरापुर मार्ग, इंदवा से महदेइया प्रधानमंत्री रोड, बहराइच में असम मार्ग से सुरजामाफी, कुड़ासन जैतापुर मार्ग, लखनऊ-बहराइच मार्ग से हैदराबाद मार्ग, खुटेहना हुजूरपुर मार्ग से माधवपुर कोठार, कुड़ासन जैतापुर मार्ग से कंदौसा, जरवल बहराइच रोड से पारले सेवा केंद्र आदि मार्गों के शेष कार्यों के लिए बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें