परसपुर। आंटा के चोपपुरवा ग्राउंड पर रविवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच राइजिंग इलेवन करनैलगंज और त्योरासी क्रिकेट क्लब (टीसीसी) के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन विधायक अजय सिंह ने फीता काटकर किया। आयोजक रामकमल सिंह ने बताया कि 14 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर करनैलगंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीसीसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तेरहवें ओवर में ही 171 रन बनाकर जीत दर्ज की। रोमांचक मैच के दौरान दर्शकों में उत्साह बना रहा। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मुकेश यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर पंकज सिंह, जितेंद्र सिंह, विपिन सिंह, धीरू सिंह, वैभव सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। सोमवार को परसपुर व त्योरासी के बीच फाइनल मैच होगा। (संवाद)