फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 88.82 करोड़ से गड्ढामुक्त होंगी गोंडा-बलरामपुर की 293 सड़कें

Sat, 22 Nov 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
उतरौला रोड से राजापुर को जाने वाली टूटी सड़क। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के गोंडा व बलरामपुर जिले में सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 88.82 करोड़ रुपये के बजट की शासन से स्वीकृति मिली है। इससे गड्ढों में तब्दील हो चुकीं 293 सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। इनमें की 210 गोंडा व 83 बलरामपुर की सड़कें हैं।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक में महादेवा सिसवरिया मार्ग से बरुआ किनकी नौबस्ता के बगल गौरवा कानूनगो मोतीगंज इंटर कॉलेज तक करीब 8.2 किलोमीटर संपर्क मार्ग काफी जर्जर है। स्थानीय लोग लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इसके लिए 1.18 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इसमें से 41.31 लाख रुपये जारी किए गए हैं। इसी तरह से परसपुर में दुरौनी के पीडी बंधा तक 2.3 किलोमीटर रोड की विशेष मरम्मत के लिए 43.09 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसमें से 15.08 लाख रुपये जारी किए गए हैं। गोंडा उतरौला मार्ग से रेतवागाढ़ा संपर्क मार्ग पर 5.4 किलोमीटर सड़क की मरम्मत के लिए 72.83 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। इसमें से 25.49 लाख जारी हुए हैं। इस तरह से कुल 293 सड़कों के लिए 88.82 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि सड़कों की विशेष मरम्मत का काम शुरू करने के लिए 40 प्रतिशत रकम जारी कर दी गई है। जरूरी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द काम शुरू हो जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि बलरामपुर निर्माण खंड में शाहपुर इटई संपर्क मार्ग, बगहिया से रसूलपुर, बीटी मार्ग से बलुआ बलुई मार्ग, कपौवा कयामजोत लखमा मार्ग, महेशभारी भैसहवा मार्ग से बस्ती सरयू नहर पटरी होते हुए गोंडा उतरौला रोड तक संपर्क मार्ग और सोनपुर पुरैना बालापुुर मार्ग आदि सकड़ों की विशेष मरम्मत होगी। इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन



दोनों जिलों की जल्द दुरुस्त होंगी सड़कें

दोनों जिलों की 293 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 88.82 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। निर्माण के लिए बजट जारी किया गया है। जरूरी प्रक्रिया के साथ ही निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

योगेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें