फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 2,805 शिक्षक मतदाता करेंगे अपने नेता का चुनाव, फाइनल सूची प्रकाशित

Wed, 07 Jan 2026 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में जिले के 2,805 शिक्षक मतदाता 12 केंद्रों पर अपने नेता का चुनाव करेंगे। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाताओं की फाइनल सूची प्रकाशित कर दी गई है। इसमें सबसे अधिक 1,960 पुरुष और 845 महिला मतदाता शामिल हैं। ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से सूची में नाम देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन

दो दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची में सभी 12 मतदान केंद्रों पर 1710 मतदाता पंजीकृत थे। अनंतिम सूची के प्रकाशन के बाद दो से 16 दिसंबर के बीच मतदाताओं से दावे व आपत्तियां ली गईं। साथ ही सभी दावे व आपत्तियों की जांच करके पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया गया। 1,095 नए वोटर सूची में शामिल किए गए।
छह जनवरी को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव के लिए फाइनल मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। 2,805 मतदाता शामिल किए गए। महिला और पुरुष मतदाताओं की सूची में भागीदारी बढ़ी है। 12 मतदान केंद्रों पर अपने नेता का चुनाव कर सकेंगे। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि कोई भी मतदाता सूची में अपना नाम देख सकता है। मतदान केंद्र,तहसील और जिला निर्वाचन कार्यालय में सूची उपलब्ध है। ऑनलाइन भी सूची निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें