गोंडा। कोरोना महामारी का कहर कम नहीं हो रहा है। शनिवार को प्रशासन की ओर से आई रिपोर्ट में गोंडा जनपद में 28 और कोरोना संक्रमित पाए गए है। जबकि ठीक हुए पांच लोगों को घर भेज दिया गया है।
इस तरह एक्टिव केस की संख्या 8 हो गई है। सभी आठ को एसपीएम हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। छह मरीजों को कोविड-19 हास्पिटल में तथा मरीज गोंडा से बाहर है। इसके अलावा 351 मरीजों को होम आईसोलेशन में रखा गया है।