फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 249 नए मतदेय स्थल बने, अनंतिम सूची प्रकाशित

Mon, 10 Nov 2025 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में मतदेय स्थलों के पुनरीक्षण के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार देर शाम अनंतिम सूची जारी कर दी। इसमें कुल 1,200 मतदाताओं के आधार पर 249 नए मतदेय स्थल बनाए गए। प्रशासन की ओर से मतदेय स्थलों की सूची पर आपत्ति, दावे व सुझाव मांगे गए हैं। आगामी 18 नवंबर को दावे, आपत्तियों व सुझावों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का काम चल रहा है। ऐसे में निर्वाचन आयोग की ओर से नए सिरे से मतदाताओं की सुविधा के लिहाज से मतदेय स्थलों के निर्धारण के निर्देश दिए गए थे। जिले की अनंतिम सूची में 2,975 मतदेय स्थल शामिल किए गए हैं। इसमें 249 नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
मतदेय स्थल की अनंतिम सूची के प्रकाशन के बाद मतदाताओं समेत राजनीतिक दलों से आपत्ति व सुझाव मांगे गए हैं।
18 नवंबर को जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही दावे व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद मतदेय स्थल की अनंतिम सूची का प्रकाशन होगा। 19, 20 और 21 नवंबर को निर्वाचन आयोग कार्यालय को मतदेय स्थल की सूची अनुमोदन के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन

जिले की मौजूदा स्थिति
अधिकारियों का कहना है कि जहां पहले 1,400 मतदाताओं पर मतदेय स्थलों का निर्धारण किया गया था। अब इसे घटाकर 1,200 मतदाताओं पर एक मतदेय स्थल बनाने की प्रक्रिया चल रही है। वर्तमान समय में जहां 2,726 मतदेय स्थल हैं। इसके साथ ही 1,661 मतदेय स्थल है। करीब 22 साल बाद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें