फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 20.30 करोड़ से बनेंगे 240 अन्नपूर्णा भवन

Tue, 01 Sep 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की कवायद तेज हो गई है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के सभी 16 विकासखंडों में 15-15 अन्नपूर्णा भवन बनाए जाएंगे। इस तरह कुल 240 मॉडल उचित दर दुकानों के भवनों का निर्माण प्रस्तावित है। प्रत्येक भवन पर करीब 8.46 लाख रुपये खर्च होंगे। सभी भवनों के निर्माण पर लगभग 20.30 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों में भूमि चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही विकासखंडवार कार्ययोजना और प्राथमिकता सूची तैयार कराई जा रही है। जिले में पहले से 46 अन्नपूर्णा भवनों में राशन वितरण किया जा रहा है। डीएसओ दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि मॉडल उचित दर की दुकानों के भवनों के निर्माण के लिए भूमि चिह्नांकन कर विकासखंडवार कार्ययोजना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय आपूर्ति निरीक्षकों से भी प्राथमिकता के आधार पर ग्राम पंचायतों की सूची तैयार कराई जा रही है।
संकरी गलियों की दुकानों को पहले मिलेगी जगह
अन्नपूर्णा भवनों के लिए ऐसी ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता दी जा रही है, जहां उचित दर की दुकानें संकरी गलियों या ऐसे स्थानों पर संचालित हो रही हैं, जहां खाद्यान्न पहुंचाने में दिक्कत होती है। इन दुकानों पर राशन का वाहन पहुंचने में परेशानी के साथ ही लाभार्थियों को भी वितरण के दौरान असुविधा होती है। नए भवन बनने के बाद कोटेदारों को राशन वितरण के लिए स्थायी और व्यवस्थित परिसर मिलेगा। खाद्यान्न के सुरक्षित भंडारण की सुविधा भी होगी। इससे धूप और बारिश के बीच खुले में राशन वितरण की समस्या खत्म होगी। वहीं, ई-पॉस मशीन समेत डिजिटल व्यवस्थाओं का संचालन भी बेहतर तरीके से हो सकेगा। विभाग को उम्मीद है कि अन्नपूर्णा भवनों से राशन वितरण व्यवस्था अधिक सुचारु और पारदर्शी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें