फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा लहराकर हंगामा खड़ा करने वाले युवक को गार्डों ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी मिल में तमंचा दिखा हंगामा करने वाला युवक धराया
विज्ञापन


गोंडा। बजाज चीनी मिल कुंदुरखी के गन्ना विभाग के पूछताछ केंद्र पर एक युवक ने तमंचा लहराते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा कर रहे युवक को चीनी मिल के सुरक्षा गार्डों ने दौड़ा कर पकड़ लिया।

चीनी मिल के पूछताछ केंद्र पर मंगलवार सुबह आईटी विभाग में तैनात अनिरुद्ध सिंह बैठे थे। उसी समय सुनील तिवारी निवासी लोहारनपुरवा डड़वा दसौतिया वहां आया और केंद्र में तैनात अमित सिंह के बारे में पूछने लगा।
विज्ञापन


इसी बीच उसकी अनिरुद्ध सिंह से किसी बात पर बहस हो गई। इसके बाद वह तमंचा निकालकर लहराने लगा। तमंचे के साथ युवक को हंगामा करते देख सुरक्षा गार्डों ने उसे दबोच लिया।

सुरक्षा गार्डों ने चीनी मिल के यूनिट हेड पीएन सिंह को दी। सूचना पर यूनिट हेड पीएन सिंह महाप्रबंधक गन्ना योगेंद्र सिंह एचआर हेड आरसी पांडेय, सुरक्षा अधिकारी माहेश्वर शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सुरक्षा अधिकारी माहेश्वर शर्मा ने तत्काल थानाध्यक्ष मोतीगंज को घटना की जानकारी दी। थानाध्यक्ष मोतीगंज गोरखनाथ सरोज ने युवक को अपने हिरासत में लिया।

कुंदरखी चीनी मिल के यूनिट हेड पीएन सिंह ने बताया कि इस संबंध मे कंप्यूटर ऑपरेटर अनिरुद्ध सिंह ने मोतीगंज थाने मे सुनील तिवारी के खिलाफ अवैध तमंचे निकालकर जान से मारने की धमकी देनी की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें