रेलवे के आयल फिलिंग प्लांट में लगी आग
गोंडा। गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के पूर्वी छोर पर आयल फिलिंग प्लांट के पास अचानक आग लग गई। आयल प्लांट होने के कारण अफरातफरी मच गई। जिस समय आग की लपटें निकल रही थीं उसी समय प्लेट फार्म नंबर दो पर जनसाधारण एक्सप्रेस गोरखपुर की ओर जाने के लिए खड़ी थी।
रेलवे ने आनन-फानन में ट्रेन को आगे रवाना किया और पूरा स्टाफ आग बुझाने में जुट गया। एक घंटे तक कड़ी मसक्कत करने के बाद आग पर कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
बताया जाता है कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो के पूर्वी छोर पर ऑयल फिलिंग प्वांट में एकाएक आग की लपटें निकलने लगी और उसी समय प्लेटफार्म नम्बर दो पर ही जनसाधारण एक्सप्रेस गोरखपुर जाने के लिए खड़ी थी।
आग के लपटें देख कर आनन-फानन ने ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया। साथ ही सैकड़ों कर्मियों ने दौड़ कर अग्नि शमन यंत्र के सहारे मौके पर पहुंच कर किसी तरह से आग पर कंट्रोल करने में लग गए।
काफी देर बाद आग पर काबू पाने में कर्मी सफल रहे। स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आग कैसे लगी इस घटना की जांच की जा रही है।