फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में आधीरात दलित को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन विवाद में दलित को मारी गोली
विज्ञापन


गोंडा। जमीन विवाद को लेकर शनिवार की आधी रात गभौरा गांव में शौच के लिए गए एक दलित को कुछ लोगों ने गोली मार दी। रात के सन्नाटे में फायरिंग की आवाज सुनकर लोग दौड़े।

घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मामले में इसी गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाना उमरी बेगमगंज में चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के गभौरा गांव के रहने वाले शेष नारायण तिवारी ने बताया कि उनके गांव के रहने वाले 50 वर्षीय दलित रामखेलावन की इसी गांव के अनंतराम से जमीन के विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी।

कई बार लोगों ने मामले को निपटाने का प्रयास किया। मगर दोनों के बीच सुलह समझौता नहीं हो सका। शेष नारायण के मुताबिक रामखेलावन शनिवार की रात खाना खाने के बाद सो गया था।

आधी रात को वह शौच के लिए गांव के बाहर पुलिया के पास गया था। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए जीवितलाल तिवारी ने अपने बेटे वैभव तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र वअनंतराम के साथ मिलकर रामखेलावन को गोली मार दी।

शेष नारायण ने बताया कि फायरिंग की आवाज व रामखेलावन की चीख सुनकर वह भागकर मौके पर पहुंचे तो रामखेलावन खून से लथपथ पड़ा था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शेष नारायण तिवारी ने थाना उमरी बेगमगंज में इसी गांव के रहने वाले जीवितलाल तिवारी उसके बेटे वैभव तिवारी, शीतला प्रसाद मिश्र व अनंतराम के खिलाफ जानलेवा हमला करने व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष उमरी बेगमगंज शैलेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें