डीएम व एसपी ने किया बूथों का निरीक्षण
गोंडा। जिलाधिकारी जेबी सिंह व पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने रविवार को निकाय मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के तीसरे दिन नगर पंचायत खरगूपुर व नगर पालिका गोडा में निकाय चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केन्द्रों तथा बूथों का निरीक्षण किया और तैयारियों सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को निर्देश दिए कि बूथों पर सभी आवश्यक व्यवस्था का वह स्वयं चेक कर लें तथा यह सुनिश्चित कराएं कि सभी मतदान केन्द्रों एवं बूथों पर प्रकाश, पेय जल, शौचालय की उचित व्यवस्था का प्रबन्ध हो गया हो।
उन्होने निर्देश दिए कि यदि किसी भी बूथ पर कोई व्यवस्था कम है या नहीं है तो उसे तत्काल पूर्ण कर उनके कैम्प कार्यालय पर रिपोर्ट देें कि सभी केन्द्रों पर तैयारियां पूरी हो गई हैं। उन्होनें कहा कि किसी भी मतदान केन्द्र पर मतदान के दिन कोई समस्या न हो।
संवदेनशील और अति संवेदनशील बूथों पर विश्ेाष निगरानी के लिए बूथों पर शत प्रतिशत वीडियाग्राफी भी कराने के निर्देश दिएं। डीएम जेबी सिंह व पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त एवं सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराएं तथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सुसंगत कार्यवाही भी बिना किसी भेदभाव के सुनिश्चित कराएं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ तो दोषी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर अर्चना वर्मा, एसओ खरगूपुर अशोक सिंह, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।