फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहूं बीज खरीदने पर किसानों को मिलेगी 16 रुपये सब्सिडी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गेहूं बीज खरीदने पर मिलेगी 16 रुपये सब्सिडी

गोंडा। रबी सीजन में कृषि विभाग ने किसानों को समय से बीज मुहैया कराने की कमर कस ली है। विभाग ने किसानों को रबी सीजन में सब्सिडी पर गेहूं बीज दिये जाने की व्यवस्था की है। किसानों को गेहूं का बीज लेने पर 16 रुपये प्रति किलों की दर से सब्सिडी दी जाएगी। कृषि विभाग ने पर्या प्त बीज का भंडार होने का दावा किया है।

जिले में रबी सीजन में करीब पौने दो लाख हेक्टेयर में गेहूं, जौ, चना, मटर, मसूर व सरसों आदि की बोवाई की जाती है। किसानों ने बोवाई शुरू कर दी है। कृषि विभाग का दावा है कि पंजीकृत किसानों को सब्सिडी रेट पर बीज वितरण केंद्रों से बीज बांटा जा रहा है। सभी बीज वितरण केंद्रों पर बीज उपलब्ध है।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने बताया कि किसान बीज लेते समय केंद्र से रसीद जरूर प्राप्त कर लें। सभी प्रजाति के बीज गोदाम पर उपउब्ध है। शासन ने इस बार किसानों के हर साल बीज खरीद पर सब्सिडी न देने के नियमों में ढील दी है।

अब एक बार बीज खरीद पर सब्सिडी का लाभ पाने वाले किसानों को एक साल छोड़कर दूसरे साल भी सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। पहले यह नियम तीन साल तक के लिए था। अब एक साल को छोड़कर किसान को बीज पर सब्सिडी का लाभ मिल सकेगा।

इनसेट
बीज उपलब्धता वितरण एजेन्सी कीमत आधारीय बीज कीमत प्रमाणित बीज
गेहूं 4200 सहकारिता 34.60 31.00
जौ 28 बीज विकास 33.45 3120
चना 85 एग्रो 109.50 98.30
मटर 226 एनएससी 51.70 47.80
मसूर 55 बीज वितरण केंद्र 85.20 77.66
सरसों 21 बीज वितरण केंद्र 72.20 67.20
नोट- बीज की मात्रा क्विंटल में,कीमत रुपये प्रति किलो की दर से है।
इनसेट
सुबह नौ से पांच बजे तक खुलेंगे बीज वितरण केंद्र
गोंडा। किसानों को खाली हाथ न लौटना पड़े इसके लिए कृषि विभाग ने सभी बीज गोदाम प्रभारियों व बीज वितरण केंद्र प्रभारियों को समय तक गोदाम पर मौजूद रहने की हिदायत दी गई है। सभी बीज वितरण केंद्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तके खुले रहेंगे। निजी क्षेत्र की कम्पनियों को हर माह दो तारीख को बीज उठान की विभाग व गोदाम में सूचना देने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन

वर्जन
कोई भी दुकानदार बिना लाईसेंस के बीज खाद का वितरण न करे। नकली बीज आदि बेचने पर उसके खिलाफ एफआईआर कर जेल भेजवाया जाएगा। किसानों को बीज खाद की बिक्री करने पर उसे रसीद अवश्य दें। दुकान पर श्राइनबोर्ड व स्टाक और रेट बोर्ड मेनटेन करें। किसानों को बीज मिलने में दिक्कत हो तो विभाग से शिकायत दर्ज करा सकता है।
- विनय सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें