फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सातवें दिन 142 लोगों ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
142 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
विज्ञापन


गोंडा। नामांकन में अब सिर्फ दो दिन बाकी बचा है। निकाय चुनाव में सातवें दिन शनिवार को कुल 142 लोगों ने पर्चा भरा। अलग अलग नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर 17 लोगों ने व सदस्य पद पर 125 लोगों ने पर्चा भरा। नामांकन में कई राजनीतिक दल के उम्मीदवारों के शामिल होने से अब नगरीय सियासत गर्माने लगी है।

गोंडा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के रिटनंग ऑफीसर अरुण कुमार शुक्ला ने बताया कि शनिवार को अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी से अनीता श्रीवास्तव व बसपा से मन्नन ने पर्चा भरा। जबकि अलग अलग सदस्य पद पर सलमा व अन्य को मिलाकर कुल 47 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन


जबकि खरगूपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के रिटर्निंग ऑफीसर अर्चना वर्मा ने बताया कि शनिवार को अध्यक्ष पद पर केवल एक व्यक्ति ने पर्चा भरा है। जबकि सदस्य पद पर कुल 12 लोगों ने पर्चा भरा। इसी तरह से नवाबगंज नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए केवल एक व्यक्ति ने पर्चा भरा।

इसी तरह से सदस्य पर के लिए 17 लोगों ने नामांकन किया। मनकापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कुल दो लोगों ने व सदस्य पद पर पांच लोगों ने नामांकन किया। करनैलगंज में अध्यक्ष पद पर रामा, शाकरुन अंसारी व सदस्य पद पर 24 नामांकन पत्र दाखिल हुए। परसपुर में अध्यक्ष पद के लिए शारदा देवी ,नीलम सिंह, मिथलेश सिंह व प्रीती सिंह ने पर्चा भरा।
विज्ञापन


वहीं सदस्य पद के छ: नामांकन हुए। कटरा बाजार में अध्यक्ष पद के तीन नामांकन दाखिल हुए। जिसमें महताब, कमला व जुबेर अहमद ने नामांकन किया वहीं सदस्य पद के 14 नामांकन हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें