फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारायण के जयघोष के साथ आज होगा जन्मस्थली महोत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायण के जयघोष के साथ आज होगा जन्मस्थली महोत्सव का आगाज
विज्ञापन


मसकनवा (गोंडा)। स्वामी नारायण संप्रदाय के प्रणेता भगवान घनश्याम की जन्मस्थली छपिया में मंगलवार से प्रारंभ हो रहे पांच दिवसीय जन्मस्थली महोत्सव कार्यक्रम का आगाज होगा।

स्वामी नारायण के जयघोष वैदिक मंत्रोच्चार के बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भइया के साथ इस जन्मस्थली महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम भगवान घनश्याम के जन्मस्थल पर 50 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए भव्य मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। महोत्सव से पूर्व सोमवार को मंदिर परिसर से पोथी यात्रा भी निकाली गई।

स्वामी नारायण संप्रदाय के संस्थापक भगवान घनश्याम का जन्म छपिया गांव में हुआ था। बचपन से ही अलौकिक प्रतिभा के धनी बालक घनश्याम ने 12 वर्ष की आयु में ही अपने घर का त्याग कर दिया और लोगों को सत्य का मार्ग बताने के लिए निकल पड़े।

सांसारिक जीवन से मुक्ति के लिए उन्होंने समाज के लोगों को स्वामी नारायण का मंत्र दिया। आगे चलकर उन्होंने स्वामी नारायण संप्रदाय की स्थापना की। बाद में उनके अनुयायियों ने स्वामी नारायण के नाम से भव्य मंदिर की स्थापना की।

इसी मंदिर के परिसर में पिछले तीन वर्षों से भगवान की जन्मस्थली पर भव्य मंदिर निर्माण का काम चल रहा था। अब यह मंदिर पूरी तरह से बनकर तैयार हो चुका है। इसके निर्माण में करीब 50 करोड़ रुपये की लागत आई है।

इस भवन निर्माण के उपलक्ष्य में यहां पांच दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर के महंत स्वामी वासुदेवानंद ने बताया कि मंगलवार को इसका उद्घाटन प्रदेश के डिप्टी सीएम के शव प्रसाद मौर्या करेंगे।

उनके साथ प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी व सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम से पहले सोमवार को स्वामी वासुदेवानंद की अगुआई में साधु संतो व हरिभक्तों ने मंदिर परिसर से पोथी यात्रा निकाली।
विज्ञापन


गाजे बाजे के साथ निकली इस पोथी यात्रा में क्षेत्रीय विधायक प्रभात वर्मा समेत स्वामी हरिस्वरूपानन्द, पवित्रानंद, स्वामी हरिकृष्ण दास, यजमान लक्ष्मणजी, भीम भाई राघवाणी, चैतन्य मुनि दास, देव जी भाई पटेल, नंदकिशोर दास, माधव तिवारी, शैलेन्द्र तिवारी, चिराग, श्यामचरण, स्वामी फूलचंद्र, रशधा बेन, सुनीता सोनी बेन सहित हजारों की संख्या में हरिभक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें