फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे को भूमि का इकरारनामा कर हड़पे छह लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे को भूमि का इकरारनामा कर हड़पे छह लाख
विज्ञापन


गोंडा। पहले से एक व्यक्ति के नाम से भूमि का इकरारनामा करने वाले ने उसी भूमि का दोबारा दूसरे व्यक्ति को इकरारनामा कर उससे छह लाख हड़प लिए। इसका खुलासा होने पर पीड़ित व्यक्ति ने एसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की।

एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में रविवार को पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना कटरा बाजार क्षेत्र के मैजापुर के रहने वाले हसीब खां ने रविवार को कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह 13 अगस्त 2017 को शहर के आवास विकास कालोनी में आया था।
विज्ञापन


वहां भैरव प्रसाद निवासी इमामबाड़ा कोतवाली नगर, राजेश मिश्रा निवासी गुरसड़ा कोतवाली करनैलगंज अपने तीन साथियों संग उसके पास आए और बताया कि फैजाबाद रोड स्थित गिर्द गोंडा में भैरव प्रसाद की एक भूमि है, जो पाक-साफ है न तो भूमि किसी को बेची गई है और न ही किसी के नाम से इकरारनामा है।

हसीब का आरोप है कि वह सभी के विश्वास में आ गया और भूमि का 10 लाख रुपए में सौदा तय कर लिया। हसीब ने बताया कि 14 अगस्त को उसने भूमि की पेशगी 6 लाख देकर भैरव प्रसाद से भूमि का इकरारनामा भी करा लिया।
विज्ञापन


हसीब ने बताया कि उसे पता चला कि भैरव प्रसाद उसी भूमि का 11 मई 2010 को वली मोहम्मद निवासी इमामबाड़ा के नाम से इकरारनामा कर चुके हैं। हसीब खां ने एसपी ने रिपोर्ट दर्ज कराने की फरियाद की। एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में भैरव प्रसाद एवं राजेश मिश्रा समेत पांच लोगों के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल नगर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें