फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 72.63 करोड़ से बनेगी 21 किलोमीटर सड़क

Tue, 01 Apr 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
इटियाथोक से श्रीनगर जाने वाली जर्जर सड़क। - संवाद 
विज्ञापन
गोंडा। बहुप्रतीक्षित इटियाथोक-श्रीनगर मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन ने वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए पहली किस्त भी जारी कर दी है। इस सड़क के निर्माण से 50 हजार लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। स्वीकृति मिलने पर लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन

इटियाथोक से श्रीनगर जाने वाली सड़क दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ती है। करीब दस साल से यह सड़क क्षतिग्रस्त है। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्द्धन सिंह उर्फ राजा भैया व मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने शासन स्तर पर लिखापढ़ी की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की थी।
वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन शासन ने इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति दे दी। शासन के अनुसचिव अभय प्रताप श्रीवास्तव ने प्रमुख अभियंता विकास एवं विभागाध्यक्ष लोक निर्माण विभाग को पत्र जारी किया है। जिसमें बताया गया कि इटियाथोक-श्रीनगर मार्ग की लंबाई 21 किलोमीटर है। अन्य जिला मार्ग में शामिल इस सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए 72 करोड़ 63 लाख 47 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। आठ करोड़ 16 लाख 70 हजार रुपये विभाग को पहली किस्त के रूप में आवंटित कर दिए गए हैं। अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह का कहना है कि शासन से स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें