फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

203 कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट

Fri, 09 Oct 2015 11:43 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने सख्त निर्देश के बावजूद पोलिंग पार्टियों की रवानगी के समय अनुपस्थित पाए गए 203 कर्मचारियों जिनमें परसपुर के 57, करनैलगंज के 55, हलधरमऊ के 47 तथा कटरा बाजार के 44 मतदान कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं, कटरा बाजार क्षेत्र के जयरामजोत गांव में बूथ बनाने में जानबूझकर लापरवाही बरतने एवं छिरास में मतदान स्थल पर डीएम के निर्देश के बावजूद फर्नीचर न पहुंचाने पर जिलाधिकारी ने दोनों जगहों के सेक्टर मजिस्ट्रेटों तथा बीडीओ व एडीओ के खिलाफ केस कराकर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह कार्रवाई डीएम ने तहसील करनैलगंज क्षेत्र में प्रथम चरण में संपन्न होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतदान के निरीक्षण के दौरान की है।

आयुक्त देवीपाटन मंडल मुरलीधर दूबे ने डीआईजी जेपी सिंह के साथ तथा डीएम अजय कुमार उपाध्याय ने एसपी अनिल कुमार सिंह के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम व एसपी ने मतदान केंद्रों पर तैनात कार्मिकों तथा सुरक्षा कर्मियों को कड़े निर्देश दिए कि मतदान में व्यवधान डालने वालों के साथ सख्ती से निपटें तथा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से मतदान संपन्न कराएं।

डीएम ने पुलिस अधीक्षक के साथ बालपुर मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय सुमेरपुर हलधमऊ, प्राथमिक विद्यालय हलधरमऊ, प्राथमिक विद्यालय हाता मुखतारगंज हलधरमऊ, प्राथमिक विद्यालय मैजापुर हलधरमऊ, जनता इटर कॉलेज सर्वांगपुर कटरा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय तिलका, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़ापुर, प्राथमिक विद्यालय उमरिया हलधरमऊ, प्राथमिक विद्यालय नरायपुर माझा, प्राथमिक विद्यालय जहांगिरवा भंभुआ, प्राथमिक विद्यालय पाल्हापुर कर्नलगंज, किसान इंटर कालेज भंभुआ, प्राथमिक विद्यालय बरगदी कोट, प्राथमिक विद्यालय आंटा परसपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसपुर का भ्रमण कर मतदान का जायजा लिया।

इस अवसर डीएम ने कटरा के भारती इंटर कॉलेज, करनैलगंज के कन्हैया लाल इंटर कॉलेज पहुंचकर मतपेटिकाए जमा करने के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें