फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटकर गिरा, चपेट में आने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी पर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, मौत
विज्ञापन


गोंडा। भोपतपुर गांव में शनिवार को हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर नीचे गिर गया। जिससे मवेशियों के लिए घास काट रही एक युवती की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

थाना क्षेत्र भोपतपुर गांव के रहने वाले विजय कुमार सिंह की 14 वर्षीया बेटी वर्षा सिंह शनिवार सुबह भी मवेशियों के लिए चारा लाने खेत को गई थी।

वहां तेज हवाओं के झोकों के कारण हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार आपस में टकराने से टूटकर नीचे गिर गया। जिससे मवेशियों के लिए घास काट रही वर्षा की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के अन्य लोगों ने जब वर्षा को खेत में पड़ा देखा तो परिवार वालों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शव को घर उठा लाए।

थाना नवाबगंज के इंस्पेक्टर आनंद सिंह ने बताया कि वर्षा हररोज की तरह शनिवार की सुबह भी मवेशियों के लिए चारा लेने गयी थी। घास काटने समय खेत में टूटकर गिरे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें