फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार के चपेट में आने छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आने छात्र की मौत
विज्ञापन


वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र के ग्राम नौबस्ता के कोमर निवासी हाईस्कूल के एक छात्र की टूट कर जमीन पर गिरे हाई टेंशन विद्युत तार की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। ग्राम वासियों ने विद्युत कर्मियों को सूचना दे कर आपूर्ति ठप कराई।

नौबस्ता के मजरे कोमर निवासी शिवानंद सिंह हाईस्कूल का एसडी पब्लिक इंटर कॉलेज भगोहर का छात्र था। शुक्रवार की सुबह वह अपने खेत में पशु का चारा काटने गया था।
विज्ञापन


वहां पर उसके खेत में 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर जमीन पर गिरा पड़ा था। छात्र उसकी चपेट में आ गया व उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घर वाले उसे खोजते हुए जब वहां पहुंचे तो उन्हें छात्र मृत मिला।
विज्ञापन


गांव वालों ने इसकी सूचना विद्युत कर्मियों को दे कर विद्युत आपूर्ति ठप कराई। शव घर पर रखा था। अन्य प्रदेशों में रहने वाले परिवारीजनों के आने का इंतजार था। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि घटना की थाने को कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें