फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पुल के नीचे संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नहर पुल के नीचे मिला युवक का शव

गोंडा। बाजार से मनकापुर मार्ग पर रेलवे लाइन के दक्षिण ओर मछमरवा गांव के पास शुक्रवार सुबह सरयू नहर के पुलिया के नीचे एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा पाया गया है।

शव पड़ा होने की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना छपिया क्षेत्र के मछमरवा गांव के पास सरयू नहर पुल के नीचे शव पड़ा होने की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष छपिया जयदीप दूबे, मसकनवा चौकी प्रभारी नीरज सिंह, एसआई कमलेश सिंह ने छानबीन की।
विज्ञापन


युवक के चेहरे, पीठ और कंधे पर चोट के निशान मिले हैं। प्रधान प्रतिनिधि एसके राजभर ने बताया कि शव को देखने से लग रहा है कि दो दिन पुराना है। शव की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचे कर जांच के लिए नमूने एकत्र किए हैं।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें