फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे प्रदेशों से पहुंच चुके हैं 20 हजार लोग, 36 घंटे में आए 500 वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। कोरोना वायरस की दहशत लगातार बढ़ती जा रही है। गोंडा जिले में मुंबई, दिल्ली, जयपुर, राजस्थान, गाजियाबाद, नोएडा से करीब 20 हजार लोग पहुंचे हैं। प्रशासन भले ही करनैलगंज में सभी की जांच व स्क्रीनिंग कराने का ढिंढोरा पीट रहा हो मगर हकीकत कुछ और है। गोंडा जिले की सीमा में आने वाले पिछले 36 घंटों में वाहनों की संख्या करीब पांच सौ के पार हो गई है। वहीं करीब पांच हजार लोगों का जत्था पैदल निकल कर जिले में आया है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों में शनिवार और रविवार को विभिन्न वाहनों से आने वाले करीब दस हजार लोगों की स्क्रीनिंग कराने की बात कहीं जा रही है। मगर प्रशासन के पास इस बीमारी से निपटने के लिए कोई माध्यम या संसाधन नहीं है। लोगों से पूछताछ और टेंपरेचर नापने की औपचारिकता पूरी कर उन्हें घर जाने की सलाह दी जाती है। रविवार को सरकार के दावों को झुठलाते हुए करीब 5 सौ से अधिक यात्री पैदल ही दिल्ली व लखनऊ से आ गए। जिनकी कोई स्क्रीनिंग या पूछताछ नहीं हुई।
अनुमान के मुताबिक दिल्ली व मुंबई से भाग कर आने वाले लोगों की संख्या जिले में 20 हजार के पार हो गई है। जिनसे जिले को खतरा बढ़ गया है। करनैलगंज उप जिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता बताते हैं कि करनैलगंज में रोककर उनसे पूछताछ व स्क्रीनिंग कराने के पीछे एक मकसद यह है कि यदि कोई बीमार है या किसी बीमार व्यक्ति को यहां लाया गया है। उसकी जांच और उन्हें खाने-पीने की वस्तुएं देकर 14 दिन तक अपने घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें