फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 खिलाड़ियों को सोने का तमगा

Mon, 30 May 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता का दूसरा दिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन 20 खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जूनियर बालक-बालिका कैडेट वर्ग की प्रतिस्पर्द्धा हुई जिसमें करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन सभी प्रतिस्पर्द्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर एवं बलरामपुर के खिलाड़ियों ने अपना दबदबा कायम रखा। 
विज्ञापन


राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार की रात प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ के सचिव राज कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। बालक-बालिका वर्ग विभिन्न भार वर्गों में प्रतिस्पर्द्धा हुई।

कैडेट बालिका वर्ग की अंडर-29 किलोग्राम भार वर्ग में बिजनौर की धनिमा सिंह, अंडर-33 किलोग्राम भार वर्ग में लखनऊ की वानी जाटव, अंडर-37 किलोग्राम भार वर्ग में इलाहाबाद की रिया कुमारी, अंडर-41 किलोग्राम भार वर्ग में देवरिया की आकांक्षा मिश्रा, अंडर-44 किलोग्राम भार वर्ग में इलाहाबाद की सुषमना यादव, अंडर-47 किलोग्राम भार वर्ग में गोरखपुर की संजना पासवान, अंडर-51 किलोग्राम भार वर्ग में रायबरेली की गुड़िया सिंह, अंडर-55 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी की अमिशा त्रिपाठी, अंडर-59 किलोग्राम भार वर्ग में बलरामपुर की दीपाली पांडेय तथा ओवर-59 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद की आरुषि रस्तोगी ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन


इसी तरह कैडेट बालक वर्ग की अंडर-33 किलोग्राम भार वर्ग कानपुर के कुलदीप वर्मा, अंडर-37 किलोग्राम भार वर्ग में बिजनौर के दीपांशु पाल, अंडर-41 किलोग्राम भार वर्ग में गाजीपुर के मैनुद्दीन चिश्ती, अंडर-45 किलोग्राम भार वर्ग में बलरामपुर के कृष्ण कुमार पाल, अंडर-49 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी के सुशील कुमार, अंडर-53 किलोग्राम भार वर्ग में बलरामपुर के जयनेंद्र प्रताप सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल किया। 

अंडर-57 किलोग्राम भार वर्ग में वाराणसी के मनीष गोस्वामी, अंडर-61 किलोग्राम भार वर्ग में गाजीपुर के अनुज कुमार पांडेय, अंडर-65 किलोग्राम भार वर्ग में गाजीपुर के शिवम श्रीवास्तव तथा ओवर 65 किलोग्राम भार वर्ग में सदानंद यादव ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इस अवसर पर बलरामपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव जियाउल हशमत, आलोक श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र, संजीव श्रीवास्तव, सुजीत सिंह, शरद अग्रवाल व संजय वर्मा सहित तमाम प्रबुद्धजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें