फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1958 बूथों पर पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

Sun, 13 Sep 2015 11:43 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने बताया कि 1958 पोलियों बूथों पर रविवार को शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक हर बूथ पर पिलाई गई है। कई बूथों पर छापेमारी कर दवा पिलाने का जायजा भी लिया गया। जो बच्चे रविवार को दवा पीने से वंचित रह गए  हैं, सोमवार को ऐसे बच्चो को घर-घर जाकर स्वास्थ्य कार्यकर्ता पोलियो की खुराक पिलाएंगे।
विज्ञापन


इसके लिए 1141 हाउस टू हाउस टीमें गठित की गई हैं। साथ ही 72 ट्रांजिट टीमों के अलावा 42 मोबाइल टीमें भी इसमें लगाई गई हैं। जो रविवार से अभियान के तहत गांव-गांव बच्चों को दवा पिलाने का काम करेंगी।

रविवार को महिला अस्पताल में नवजात बच्चों को सुबह 9 बजे पोलियो की दो बूंद खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के लोग शहर के इमामबाड़ा मोहल्ले पहुंचे और यहां मलिन बस्ती में रहने वाले उन बच्चों को दवा पिलाई, जो हर बार दवा पीने से वंचित रह जाते थे। सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने बताया कि तकरीबन 25 बच्चों को मलिन बस्ती में दवा पिलाई गई है। जिसमें इलाकाई लोगों का पूरा सहयोग मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें