फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1942 बूथों पर बच्चों को पिलाई पोलियो ड्राप

Sun, 17 Jan 2016 11:47 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो अभियान के तहत आयोजित बूथ दिवस पर रविवार को 1942 बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को जिंदगी की दो बूंद पिलाई गई। महिला अस्पताल में बने बूथ का उद्घाटन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश कुमार अग्रवाल ने एक बच्चे को दवा पिलाकर किया।
विज्ञापन


पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बूथ दिवस पर जिले भर में शून्य से पांच साल तक के 582013 बच्चों को पोलियो जैसे अभिशाप से बचाने के लिए दवा पिलाने के लिए बूथ दिवस आयोजित किया गया।

पूरे जिले में अस्पतालों, विद्यालयों सहित विभिन्न स्थलों पर 1962 बूथ बनाए गए थे, जहां बच्चों को दवा पिलाई गईं। महिला अस्पताल में बने पोलियो बूथ का उद्घाटन जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राकेश अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि बूथ दिवस के बाद जो बच्चे दवा पीने छूट गए हैं, उन्हें पल्स पोलियो की दवा पिलाने के लिए 1141 टीमें बनाई गई हैं, जो घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। इनकी निगरानी के लिए 75 ट्रांजिट व 42 मोबाइल टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें