फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 1.92 करोड़ से 11 सड़कों का होगा कायाकल्प

Mon, 02 Feb 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल की 11 सड़कों की हालत जल्द ही सुधरेगी। शासन से इन सड़कों के सामान्य मरम्मत और नवीनीकरण के लिए 1.92 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से गोंडा जिले की छह, बलरामपुर और बहराइच जिलों की दो-दो तथा श्रावस्ती जिले की एक सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू करने के लिए 30 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

सड़कों के नवीनीकरण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि स्थानीय निवासियों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इन सड़कों पर प्रतिदिन भारी यातायात का दबाव रहता है। अब मरम्मत और नवीनीकरण के बाद इन सड़कों पर यात्रा करना अधिक सुरक्षित और आरामदायक हो जाएगा।
अधीक्षण अभियंता योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी अधिशासी अभियंताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं ताकि कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।
गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती में इन सड़कों पर होगा काम
गोंडा जिले में प्रांतीय खंड के तहत निरीक्षण भवन रोड, मनकापुर और मसकनवा-भत्तापुर मार्ग से तेंदुआ रानीपुर होते हुए इटैलाखुर्द छपिया मंदिर मार्ग का नवीनीकरण किया जाएगा। वहीं, निर्माण खंड-एक के अंतर्गत गोंडा-अयोध्या मार्ग से रामपुर खरहटा होल्लापुर वाया मोतीगंज डुमरियाडीह मार्ग, सीबीएन मार्ग दुर्जनपुर से घांचा बीकापुर सेमरा सेखपुर चौखडिया मार्ग और कटरा किशुनदासपुर अकबरपुर मैनपुर दुर्जनपुर चौराहा मार्ग पर भी काम होगा।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले में प्रांतीय खंड के सिकटिहवा मोड़ लालपुर मटेरिया मार्ग और भगवानपुर त्रिलोकपुर मार्ग का निर्माण किया जाएगा। बहराइच जिले में प्रांतीय खंड के पिपरा कायमपुर गोलागंज बौंडी बेहटा चूड़ामणि मार्ग और निर्माण खंड एक के बहराइच हुजूरपुर करनैलगंज (एनएच-155) मार्ग के किलोमीटर-30 से निकलकर लालपुर ऐमा होते हुए हैबरिया मार्ग तक निर्माण कार्य प्रस्तावित है। श्रावस्ती जिले में प्रांतीय खंड के भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग का निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें