फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने महिला से लूटे रुपए 1.70 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने महिला से लूटे 1.70 लाख
विज्ञापन


गोंडा। बैंक से रुपये निकाल बाइक से गांव के एक व्यक्ति के साथ घर लौट रही एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचा दिखा 1.70 लाख रुपये लूट लिए। महिला ने शनिवार को बालपुर पुलिस चौकी में नकाबपोश दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली करनैलगंज के चौकी बालपुर क्षेत्र हड़ियागाड़ा गांव के मजरे लोहार पुरवा की रहने वाली सुघरा देवी ने बताया कि उसने 27 सितम्बर को गांव के समीप स्थित 81 बिस्वा जमीन बेची थी।
विज्ञापन


उसी रुपये को जमा करने के लिए दो लाख बीस हजार रुपये जमा करने के लिए गांव के अखिलेश सिंह के साथ शुक्रवार की दोपहर बाद बालपुर स्थित इलाहाबाद बैंक गई थी। वहां बैंक कर्मियों ने सिर्फ 50 हजार रुपये ही जमा किए।

जिससे शेष रकम 1.70 लाख रुपए लेकर वह अखिलेश के साथ बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के लिंक रोड पर साधुराम पुरवा के पास बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों ने तमंचे से धमकाकर रोक लिया और रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

सुघरा देवी ने बालपुर पुलिस को बाइक सवार नकाबपोश दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। चौकी प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। चौकी प्रभारी ने बताया कि लूट की सूचना दूसरे दिन दी गई है, जबकि इतनी बड़ी रकम लुटने के बाद पीड़ित त्वरित सूचना पुलिस को देते हैं।

अखिलेश की भूमिका पर टिकी पुलिस की नजर

हड़ियागाड़ा गांव की रहने वाली सुघरा देवी से हुई एक लाख 70 हजार की लूट के मामले में पुलिस की तफ्तीश सुघरा के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति पर की भूमिका पर टिक गई है।
विज्ञापन


पुलिस सुधरा के गांव के रहने वाले कुछ युवकों व आस-पास के युवकों का लोकेशन तलाश रही है। पुलिस की माने तो सुधरा के गांव के रहने वाले अखिलेश और उसके साथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। चौकी प्रभारी राघवेन्द्र सिंह बताते हैं कि सुघरा के रुपये उसके साथी की जानकारी में है। शीघ्र ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें