फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1836 कोरोना योद्धाओं को लगा टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में गुरुवार को बचे हुए स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। पहले चरण के टीकाकरण के अंतिम दिन रेलवे सहित 12 अस्पतालों में कुल 1836 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। इसके लिए 18 सत्र आयोजित किये गए थे। टीकाकरण की निगरानी के लिए अधिकारियों ने अस्पतालों का जायजा लिया। वहीं टीकाकरण के प्रथम चरण में किसी कारणवश टीका न लगवा पाने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को 15 फरवरी को एक और अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण के दूसरे चरण की शुरुआत शुक्रवार को होगी, जिसमें कोरोना संक्रमण काल में विभिन्न माध्यमों से अपनी सेवा देने वाले फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के अधिकारियों ने इसका भी निरीक्षण किया। उधर अभियान के पहले चरण में जिले के 14148 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना था।
जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार दिन टीकाकरण आयोजित किया। इसमें 9870 स्वास्थ्यकर्मियों टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान में बचे कर्मचारियों को गुरुवार को टीका लगवाने के लिए बुलाया गया। इसके बावजूद कई स्वास्थ्यकर्मियों ने किसी कारणवश टीका नहीं लगवाया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवराज ने बताया कि अभियान में वैक्सीन न लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को 15 फरवरी को एक और मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

768 फ्रंट लाइन वर्करों का टीकाकरण आज
टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में शुक्रवार से फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। जिसके लिए 7505 कर्मियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा चुका है। दूसरे चरण के पहले दिन 768 फ्रंट लाइन वर्कर का टीकाकरण चयनित तीन अस्पतालों में किया जाएगा। जिसमें जिला अस्पताल में दो सत्र, महिला अस्पताल में एक सत्र व एससीपीएम मेडिकल कॉलेज में तीन सत्र आयोजित किए जाएंगे।
पहले चरण के टीकाकरण पर एक नजर
तारीख चयनित लाभार्थी टीकाकरण हुआ
16 जनवरी 600 413
22 जनवरी 2700 2653
28 जनवरी 4943 3202
29 जनवरी 4372 3602
4 फरवरी 1574 1836
खराब स्वास्थ्य के चलते एडी को नहीं लगी वैक्सीन
अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण आनंद ओझा गुरुवार की सुबह टीका लगवाने के लिए जिला चिकित्सालय स्थित कोविड अस्पताल पहुंचे। टीकाकरण के पहले चिकित्सकों ने एडी के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें हाई ब्लड प्रेशर सहित अन्य समस्याएं सामने आयी। कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर दीपक कुमार ने अपर निदेशक को किसी दूसरे दिन टीका लगवाने की सलाह दी।
रेलवे अस्पताल में 100 कर्मचारियों को लगा टीका
रेलवे अस्पताल के 100 स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी गुरुवार को कोरोना का टीका लगाया गया। टीकाकरण के लिए अस्पताल के 110 स्वास्थ्यकर्मियों का चयन किया गया था। टीका लगवाने के बाद बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसके मिश्र ने कहा कि बहुत ही उत्साहित महसूस कर रहा हूं। सभी लोगों को अपनी बारी आने पर टीका जरूर लगवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें