फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में हर विधानसभावार लगेगी 14 टेबल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लोकसभा चुनाव की मतगणना की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। मतगणना में हर विधानसभावार मतणना के लिए 14 टेबल लेगेंगी। इसके अलावा एक टेबल आरओ के लिए और एक एक टेबल सेना में सर्विस कर रहे जवानों की ओर से से दिये गये डाक मत की स्क्रीनिंग के लिए लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से उम्मीदवारों के अभिकर्ताओं की सूची मांगी गई है।

मतणना को लेकर मंगलवार को जिला सूचना विज्ञान केंद्र पर आयोग व जिले के अधिकारियों के बीच वीडियो कॉफ्रेंसिंग हुई। आयोग की ओर से मतगणना को लेकर तैयारियां जल्द पूरी करने का निर्देश दिया गया। अभिकर्ताओं के लिए पास जारी किये जाने के भी निर्देश दिये गये हैं। 23 मई को सुबह 08:00 बजे से मतगणना शुरू होगी जो मतगणना समाप्ति तक चलेगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि एक विधानसभा से वोटों की गणना होगी। एक राउण्ड में 14 बूथों की के मतों की गणना एक साथ शुरू होगी।

मतगणना में आब्जर्वर व आरओ के सिवा कोई नहीं ले जा सकेगा मोबाइल
गोंडा। मतगणना को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने पहले से ही सुरक्षा को लेकर गाइड लाइन जारी कर दी है। पूरे मतणना परिसर पर सीसी टीवी की निगहबानी रहेगी। इसके अलावा सीआईएसएफ के जवान मुस्तैद रहेंगे। तलाशी के बाद हर उम्मीदवार व उसके अभिकर्ता को अंदर जाने की इजाजत मिलेगी। ऑब्जर्वर व आरओ के सिवा किसी को भी मतगणना स्थल पर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। मोबाइल से किसी को भी सूचना भेजने व बात करने की इजाजत नहीं होगी। इस बारे में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने बताया कि ऑब्जर्वर व आरओ के अलावा कोई भी कर्मचारी मोबाइल सेट नहीं ले जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें