फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटा चयन को खुली बैठक में ही वीडीओ को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार चयन की खुली बैठक में वीडीओ को दौड़ाया
विज्ञापन


गोंडा। ग्राम पंचायत सेमरी में कोटेदार के चयन के लिए हो रही खुली बैठक में एक व्यक्ति ने दलित ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ अभद्रता, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुये लाठी-डंडा, ईंट पत्थर लेकर दौड़ा लिया।

बैठक में उपस्थित लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। बीडीओ और वीडीओ ने इसकी लिखित शिकायत सीडीओ, डीपीआरओ, एसडीएम और पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है।

बीडीओ परसपुर बीपी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम पंचायत सेमरी में उचित दर विक्रेता के चयन के लिए ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत अधिकारी परमात्मादीन प्राथमिक विद्यालय सेमरी में खुली बैठक कर रहे थे।
विज्ञापन


जिसमें ग्राम पंचायत के तमाम ग्राम वासी मौजूद थे। बताया कि बैठक में उपस्थित एक व्यक्ति ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ अभद्रता कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने लगा तथा डंडा, ईंट पत्थर लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया।

बैठक में उपस्थित लोगों ने किसी तरह उसको आरोपी से बचाया। बीडीओ बीपी सिंह ने बताया कि आरोपी द्वारा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने तथा शासकीय कार्य में कर्मचारी से अभद्रता का कार्य किया है।

बीडीओ तथा ग्राम पंचायत अधिकारी ने इसकी लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों सहित थाना परसपुर में करके आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी करनैलगंज वीके प्रसाद ने बताया कि जांच के बाद प्रकरण में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


जबकि थानाध्यक्ष परसपुर बृजानंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रकरण में जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है। जांच के आधार पर उचित कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें