किसानों के कल्याण को चाहिए 13 करोड़
योगी सरकार के बजट का बड़ा हिस्सा मिलने पर होगा जिले के किसानों का कल्याण
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। जिले की खेतीबाड़ी व किसानों के कल्याण के लिए कम से कम 13 करोड़ रुपये रुपये की आवश्यकता है। योगी सरकार की ओर से जारी किये गये बजट का बड़ा हिस्सा मिलने पर जिले के किसानों का कल्याण हो सकेगा। फिलहाल योगी के बजट का इम्पैक्ट किसानों के लिए अच्छा रहने की उम्मीद है। किसान भी आस लगाए हैं। हालांकि कुछ क्षेत्र के किसानों को निराशा हाथ लगी है। किसान आयोग के गठन उसके ढांचे के लिए बजट में कोई व्यवस्था नही की गई है। जिसकी किसान काफी समय से मांग कर रहे हैं। गन्ना किसानों के बक ाए के ब्याज समेत भुगतान के लिए स्पष्ट नही किया गया है। इसको लेकर कुछ किसानों में उहापोह की स्थिति है।
इनसेट
जिले में खेती किसानी के लिए जिला योजना में बनी डिमांड
* कृषि विभाग - 30.00 लाख
* गन्ना विभाग - 551.45 लाख े
* किसानों को उत्पादकता बढ़ाने के लिए - 278.62 लाख
* निजी लघु सिचाई के लिए - 153.00 लाख
* पशुपालन विभाग - 104.70 लाख
* दुग्ध विकास - 162.12 लाख
कुल - 1179.89 लाख
इनसेट
किसानों की कर्ज माफी में लगेगा 110.34 करोड
गोंडा। सरकार की ओर से किसानों की कर्जमाफी योजना के लिए सरकार के बजट का 110.34 करोड़ रुपये चाहिए। जिले में लघु सीमांत कर्जदार किसानों की संख्या 1,39,319 है। जिले के इन किसानों का फसल ऋण माफी के लिए जिला प्रशासन ने रिपोर्ट बनाने के लिए सभी बैंकों निर्देश दिया है। सरकार की ओर से किसानों की ऋण माफी के लिए बजट जारी किया गया है। सरकार की ओर से फसली ऋण लेने वाले किसानों का एक लाख रुपये तक कर्ज माफ किया जाएगा।
बोले किसान: बजट उम्मीद से कम
किसान योगी के बजट से संतुष्ट नही हैं उनका कहना है कि खेती के लिए योगी सरकार से किसानों को और अधिक की उम्मीद थी। इस बावत किसान शिव प्रसाद यादव का कहना है कि योगी से किसानों को जिस बजट की उम्मीद थी वह नही मिला। किसान रमेश कुमार का कहना है कि सरकार ने काफी समय से मांग की जा रही किसानों के लिए पेंशन योजना पर विचार नही किया गया।