फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चोरी हुए तारकोल के 17 ड्रम बरामद, तीन गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 08:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देहात कोतवाली पुलिस ने तारकोल ड्रम की हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी के 17 ड्रम, घटना में इस्तेमाल पिकअप और 2000 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन


देहात कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह के अनुसार, 19 जुलाई को वीरपुर बिसेन पूरे गुलाब पुरवा निवासी अजीत सिंह ने सड़क निर्माण के लिए प्लॉट में रखे गए तारकोल के 17 ड्रमों चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस मामले में बुधवार रामनगर तिराहे के साहियापुर के पास घेराबंदी कर अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के कोईलारा मुबारकपुर निवासी प्रदीप कुमार व रामू के अलावा प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे सिरोही मंगापुर निवासी सुशील सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी चोरी के ड्रमों को बेचने के लिए पिकअप लेकर जा रहे थे। पूछताछ में बताया कि वारदात में उनके दो और साथी शामिल थे। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें