फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेले में गईं रोडवेज की 17 बसें, स्थानीय रूटों पर परेशानी

Sun, 04 Jan 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रयागराज व पसका मेले में शनिवार को रोडवेज की 17 बसें भेजी गईं। ऐसे में स्थानीय रूटों के यात्रियों को ठंड में बस अड्डे पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन




बस अड्डे पर बलरामपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रहे रामनरेश ने बताया एक घंटे से खड़े हैं, ठंड से हाथ-पैर सुन्न हो गए। रूट बसें कम कर दी गईं, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। अयोध्या रूट की बस के इंतजार में खड़ीं श्याम कली देवी ने कहा बच्चों को लेकर आई हूं, ठंड बहुत है। अगर पहले पता होता कि बसें कम चलेंगी तो हम वैकल्पिक व्यवस्था कर लेते। बस अड्डे पर कई यात्री ठंड से परेशान दिखे। कुछ यात्रियों ने बताया कि मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा, जिससे किराया भी ज्यादा देना पड़ा। एआरएम कपिल देव ने कहा कि माघ मेले को देखते हुए प्रयागराज रूट के लिए 75 बसें तैयार की गई हैं। आवश्यकता के अनुसार बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। जिस रूट पर ज्यादा यात्री होंगे, उधर बसों को भेज दिया जाएगा। लोकल यात्रियों का भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें