फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख और राहुल गांधी की सोच स्वीकार्य नहीं : जगदंबिका पाल

Sun, 04 Jan 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नंदिनी नगर में आयोजित राष्ट्रकथा में शनिवार को पहुंचे डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कई मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अभिनेता शाहरुख खान का बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर निर्णय देशहित में नहीं है। इंदौर की घटना को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए पाल ने कहा कि सरकार वहां कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने राहुल गांधी की मानसिकता पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विदेश जाकर केवल भारत की आलोचना करना उनकी आदत बन गई है, जिसे देश कभी स्वीकार नहीं करेगा। बांग्लादेश के संदर्भ में उन्होंने कहा कि वहां अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। ऐसे में शाहरुख खान को बांग्लादेशी खिलाड़ी को अपनी टीम शामिल नहीं करना चाहिए। सपा सुप्रीमो के कार्यक्रम ‘बाटी-चोखा’ और पीडीए को लेकर पाल ने कहा कि अखिलेश यादव के पास कोई एजेंडा नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें