फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 17 केंद्र व 51 बूथ अति संवेदनशील प्लस

Sat, 08 Apr 2023 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रशासन ने जिले के दसों निकायों के 114 मतदान केंद्रों में से 17 और 323 पोलिंग बूथों में से 51 को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में शामिल किया है। इन मतदान केंद्रों व पोलिंग बूथों पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान कराना प्रशासन के लिए चुनौती साबित होगा। बीते चुनावों में इन मतदान केंद्रों व पोलिंग बूथों पर हुई घटनाओं के साथ ही मौजूदा समय में हालात की गोपनीय जांच के आधार पर प्रशासन तैयारियां कर रहा है। वहीं, निकायों के सभी 323 पोलिंग बूथों पर सुविधाओं की समीक्षा भी हो रही है।
विज्ञापन

अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में शामिल 17 मतदान केंद्रों और 51 पोलिंग बूथों पर न सिर्फ पुलिस और पीएसी की पहरा रहेगा बल्कि निगरानी के हाईटेक इंतजाम भी रहेंगे। इन केंद्रों व बूथों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जाएगी। वीडियोग्राफी भी होगी, जिससे बूथों के बाहर कोई विपरीत स्थिति न होने पाए।
गोंडा नगर पालिका परिषद में 41 मतदान केंद्रों में से 15 व खरगूपुर में दो मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। वहीं 125 बूथों में गोंडा के 44 और खरगूपुर के सात पोलिंग बूथों को अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। दोनों थानों की पुलिस को अभी से ही इन क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन

चुनाव की तिथियां तय होने के साथ ही पुलिस संदिग्धों को पाबंद करने समेत अन्य निरोधात्मक कार्रवाई तेज करेगी।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हो गईं हैं। मतदान केंद्रों व पोलिंग बूथों पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रहीं हैं। तैयारियों समीक्षा की जा रही है। संवेदनशील बूथों की निगरानी के प्रबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें