फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व में दिव्यांग वोटरों ने भी दिखाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। लोकसभा चुनाव में दिव्यांग मतदाताओं ने भी साबित कर दिया कि वे किसी से पीछे नही हैं। वोट की चोट देकर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जीताने के लिए हम भी मतदान खूब करेंगे। बेलसर में दिव्यांग नानबाबू ने कहाकि हमने अपने वोट का इस्तेमाल किया है और अब लोकतंत्र मजबूत होकर ही रहेगा। देश की सरकार बनाने में वे अपना योगदान कर रहे हैं। उन्होने कहा कि दिव्यांग किसी से पीछे न थे और न ही रहेंगे। हमेशा अपना दम दिखाते रहेंगे। बूथों पर दिव्यांगों ने खूब जोश भी भरा।
विज्ञापन


जीजीआईसी में संजू वर्मा ने मतदान करने के बाद खुशी का इजहार किया। बोलीं कि उन्हें इस पवित्र दिन का काफी समय से इंतजार था। कटरा बाजार में राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि देश की खुशहाली के लिए अधिक से अधिक मतदान आवश्यक है, उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभा दी है। छपिया के गायघाट में जैबुशनिंशा ने कहा कि उन्होंने वोट देकर अपना प्रतिनिधि ही नही आम जनता के हित को ध्यान में रखकर धर्म निभाया है। जगतापुर कटरा की फूलतमी, महमूदपुर के जितेन्द्र नाथ, करनैलगंज की मीना ने भी वोट देकर खुशी जताई। कहा कि लोकतंत्र से मिले अधिकार का प्रयोग कर लिया। इसकी खुशी है।

बुजुर्गों का उत्साह देखकर युवाओं के भी छूट गए छक्के
गोंडा। लोकसभा चुनाव के मतदान में बुजुर्गों का उत्साह देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ गए। युवाओं के तो छक्के छूट गए तो बुजुर्गों ने कहाकि हम किसी से कम नही हैं। कटरा बाजार में 103 साल के खम्भेदेर वोट देने पहुंचे हर आंखे उनकी ओर टिक गईं। उन्होने बूथ पर जाकर वोट दिया और खुशी का इजहार किया। कहाकि हम किसी से पीछे नही हैं। इसी तरह सोनबरसा पर 100 साल के भाष्कर दत्त राम पांडे ने मतदान किया और कहाकि उन्हे खुशी है कि उन्होने अपना फर्ज निभाया।
विज्ञापन


इसी तरह कटरा बाजार में 100 साल की बच्ची और दुल्लापुर में 98 साल के भगौती प्रसाद ने मतदान करके खुशी जताई। इसके साथ ही उन्होने संतोष जताया कि इस उम्र में उनके मन की मुराद पूरी हुई। 76 साल के राजाराम ने बालपुर में मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें