फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जान से मारने पर फंसे ससुरालीजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता को जान से मारने पर फंसे ससुरालीजन
विज्ञापन

पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
करनैलगंज(गोंडा)। दहेज में कार, पांच लाख नगद और मकान की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता को ससुराल पक्ष ने जान से मारने का प्रयास किया गया। इस मामले में नवविवाहिता की ओर से आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
मामला कोतवाली करनैलगंज के ग्राम बसेरिया के मजरे मुंजही का है। जहंा रायबरेली जिले के थाना लालगंज अर्न्तगत ग्राम पासिया खेडा निवासी राजकिशोर सिंह की पुत्री ललिता सिंह उर्फ सोनी ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि वह जन्म के बाद से ही अपने मामा ओमप्रकाश सिंह के साथ उनके गांव मुंडेरवा करनैलगंज में रह रही थी। यहीं उसने अपनी पूरी पढ़ाई की। जिसके बाद यहीं से उसके मामा ने 28 अप्रैल 2016 को कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम बसेरिया निवासी जगदम्मा सिंह के पुत्र अतुल सिंह के साथ उसकी शादी कर दी। जिसमें वर पक्ष की मांग पर उसे दान-दहेज में सबकुछ दिया गया। बावजूद इसके उनके ससुराल के लोग उसे पैसों की मांग को लेकर प्रताड़ित करते रहे। अपने पिता से 25 हजार रुपये कैश मांगकर उसने दिया, इसके बाद दोबारा विदा कराने गये तो पिता ने एक लाख रुपये और दिए। फिर भी ससुरालियों ने उसे प्रताडित करना नहीं बंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललिता का आरोप है कि ससुरालीजन अब उससे दहेज में एक कार, 5 लाख नगद एव एक मकान की मांग कर रहे है। जिसे लेकर रविवार को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की रस्सी से उसका गला घोटनें का भी प्रयास किया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। बाकी लोग गोंडा व लखनऊ चले गये। दिन में दो बजे मोबाइल उसके हाथ लग गया जिससे उसने अपने मामा को फ ोन करके बुलाया। उन्होंने डायल 100 की पुलिस को बुलाकर उसे बाहर निकलवाया। पुलिस ने नवविवाहिता की तहरीर पर जगदम्मा सिंह, अशोक सिंह, अनिल सिंह, अतुल सिंह, अमित सिंह, अंकित सिंह, विमला सिंह, सुनीता सिंह के विरुद्ध दहेज प्रताड़ना, मारपीट, धमकी, दहेज प्रतिबंध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें