फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीक्षा बैठक से नदारद रहने पर आठ बीईओ का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
गैरहाजिर आठ बीईओ का वेतन रोका
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में नहीं पहुंचने पर एडी बेसिक सख्त

गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग के एडी की समीक्षा बैठक से बिना सूचना के गैरहाजिर रहने पर आठ ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारी फंस गए हैं। बैठक से नदारद रहने वाले इन सभी बीईओ का वेतन एडी ने रोकने का निर्देश दिया है। एडी के निर्देश पर बीएसए ने नोटिस जारी कर सभी अफसरों से जवाब तलब किया है।
सोमवार को विकास भवन स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में देवी पाटन मंडल के एडी बेसिक एमपी सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसमें मुजेहना, पंडरीकृपाल व करनैलगंज के खंड शिक्षा अधिकारी बिना किसी सूचना के नदारद मिले। बभनजोत, छपिया, कटराबाजार, वजीरगंज व मनकापुर के बीईओ ने समीक्षा बैठक में खुद नहीं आए। इस पर नाराजगी जताते हुए एडी बेसिक एमपी सिंह ने इन सभी अफसरों के वेतन रोकने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया है। इन सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। समीक्षा बैठक मेें नए शैक्षिक सत्र में परिषदीय स्कूलों में बच्चों के नामांकन, उनकी उपस्थिति, किताबों व स्कूल यूनिफॉर्म की उपलब्धता समेत अन्य योजनाओं के समय से क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। एडी बेसिक ने पूर्ववर्ती बीएसए के कार्यकाल में किए गए शिक्षकों के तबादले, समायोजन, निलंबन, वेतन कटौती व बैड एंट्री दिए जाने के मामलों की भी समीक्षा की। इस संबंध में विवरण तलब किया। एडेड स्कूलों में चयनित लिपिकों की सूची भी एडी बेसिक ने मांगी है।
विज्ञापन


आधार अपडेशन के बाद मिलेगा वेतन
गोंडा। शासन ने परिषदीय स्कूलों के सभी शिक्षकों को अपना आधार नंबर फीड कराने का निर्देश दे रखा है लेकिन अधिकतर शिक्षकों ने आधार नंबर नहीं फीड कराया है। सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक मेें एडी बेसिक ने आधार फीडिंग पर नाराजगी जताते हुए सभी शिक्षकों को आधार नंबर अपडेट कराने के निर्देश दिए। वित्त एवं लेखाधिकारी को निर्देशित किया कि शिक्षकों को जुलाई का वेतन तभी निर्गत किया जाए जब उनके आधार का अपडेशन हो जाए।

शिक्षकों की वरिष्ठता सूची की होगी जांच
एडी की बैठक में शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का भी मुद्दा गूंजा। वरिष्ठता सूची निर्धारण व वेतन विसंगति में गड़बड़ी की विशिष्ट बीटीसी एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार सिंह की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडी बेसिक ने इसकी जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार देव पांडेय के नेतृत्व में गठित इस समिति में डायट के उप प्राचार्य मनोहरलाल, वित्त एवं लेखाधिकारी रईस अहमद व करनैलगंज के बीईओ अनिल कुमार झा को शामिल किया गया है। यह समिति 15 दिन में वरिष्ठता सूची तैयार कर अपनी रिपोर्ट एडी बेसिक को सौंपेगी।
विज्ञापन


वर्जन
बैठक से बिना सूचना के गैरहाजिर रहने व अन्य को भेजने वाले बीईओ का वेतन रोकने का निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया गया है। सभी को नोटिस जारी कर जवाब तलब करने के लिए निर्देशित किया गया है।
-एमपी सिंह, सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक, देवी पाटन मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें