फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में शैक्षिक विकास के 160 शिक्षकों को मिला सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूलों में शैक्षिक विकास के 160 शिक्षकों को मिला सम्मान
विज्ञापन

बिना सरकारी बजट के ही स्कूलों में शिक्षकों ने नए प्रयोग से लाए बदलाव
फोटो- 8,9
गोंडा। जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बिना सरकारी बजट के ही सिर्फ टीएलएम से ही शैक्षिक बदलाव लाने वाले शिक्षकों ने मिसाल पेश की। शैक्षिक गतिविधि शिक्षण पद्धति एवं इनोवेटिव पाठशाला से श्री अरविंदों सोसायटी एवं बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक सम्मान व प्रर्दशनी का आयोजन जीआईसी में हुआ। मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार ने 17 शिक्षा क्षेत्रों से अपनी प्रयोगों के साथ आए शिक्षकों के स्टालों को परखा। उन्होने शिक्षकों को बेहतर गतिविधियों के लिए बधाई दिया। कार्यक्रम में 1400 शिक्षक शामिल हुए और 160 नवाचारी शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ आशीष कुमार ने कहा कि नवाचार से सरकारी स्कूलों में शिक्षा की अलख जगी है और कई बदलाव आए हैं। विशिष्ट अतिथि एडी बेसिक विनय मोहन वन ने उत्साह बढ़ाया। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी सुदीप पांडेय, जीआईसी के प्रधानाचार्य अरुण कुमार तिवारी, जिला प्रशिक्षण समन्वयक विनोद कुमार जायसवाल, खंड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र गुप्त, आनन्द प्रकाश सिंह ने शिक्षकों के कार्यों को सराहा। कार्यक्रमें शिक्षकों ने अपनी ओर से किए जा रहे प्रयोगों की प्रस्तुति दी। इंटियाथोक के प्राथमिक विद्यालय एकडंगा के शिक्षक मनोज दीक्षित ने एक प्रयोग प्रस्तुत किया, जिससे दो साल की पढ़ाई एक ही दिन में किया जा सकता है। इसमें कोई खर्च भी नही आएगा। इसी तरह कई शिक्षकों ने स्कूलों में की जा रही पहल को प्रस्तुत किया। झंझरी की एबीआरसी ऋचा सिंह, नवाबगंज की विनीता कुशवाहा ने अपने ब्लाक के स्टालों के शिक्षकों को प्रेरित किया। झंझरी के स्टाल पर रेणुका, आशुतोष तिवारी ने प्रस्तुति दी। श्री अरविंदों सोसायटी के प्रतिनिधि गुलाम जिलानी ने सोसायटी की जानकारी देते हुए बताया कि श्री अरविंदों सोसायटी के द्वारा उत्तर-प्रदेश में वर्ष 2016 से ही शून्य निवेश नवाचार पर शिक्षकों के साथ मिलकर कार्य कर रही है। कार्यक्रम का आभार संचालन सैय्यद मोहम्मद इरफान मोईन ने किया। कार्यक्रम में अरविंदो सोसायटी के श्रवण सिंह, विवेक भारद्वाज, अजय श्रीवास्तव, अनुराग मिश्रा, नसीम अहम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें