फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की चाबी पाकर खिले 160 लाभार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
गोंडा में तरबगंज के किसान बालिका इंटर कालेज में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक करते प्रभारी मंत्र? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। प्रदेश के मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निवेश व निर्यात खादी एवं ग्रामोद्योग रेशम, हथकरघा वस्त्र उद्योग तथा एनआरआई विभाग सिद्धार्थ नाथ सिंह ने सोमवार को तहसील तरबगंज के किसान बालिका इंटर कॉलेज में विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के समस्त विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत दैवीय आपदा से प्रभावित, विशिष्ट दिव्यांगजन एवं वन टांगिया परिवारों के 160 लाभार्थियों को चाबी भेंट की।
विज्ञापन

मंत्री ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता जल निगम द्वारा संतोषजनक जवाब न देने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए हैं। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह उनकी समीक्षा बैठक में पूरी तैयारी के साथ आएं तथा तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच सके। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र तरबगंज के अंतर्गत कृषि उत्पादों से संबंधित छोटे-छोटे उद्योगों के क्लस्टर डेवलेप करने, कॉमन फैसिलिटी सेंटर बनाने व नई-नई तकनीक से संबंधित कार्य किए जाने की कार्य योजना बनाने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी एसडीएम अपने जिलाधिकारी से अनुमति लेकर स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल आदि का औचक निरीक्षण करेेें। प्रभारी मंत्री ने गरीबों को अपने हाथ से कंबल तथा आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्रों को आयुष्मान भारत योजना के कार्ड भी वितरित किए। इस अवसर पर विधायक तरबगंज प्रेम नरायन पांडेय ने कहा कि मंत्री द्वारा विधानसभावार समीक्षा करके एक नई पहल की गई है जिससे विकास कार्यों में उत्तरोत्तर वृद्धि हो सकेगी। देवीपाटन मंडल के आयुक्त महेंद्र कुमार ने कहा कि इस लाभार्थी परक कार्यक्रम में मंत्री द्वारा सुदूर क्षेत्र में उपस्थित होकर प्रशासन के नीतियों के अंतर्गत विकास कार्यों की समीक्षा की गई है। अधिकारी विकास कार्यों में उल्लेखनीय गति देने में अपना पूरा योगदान दें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि योजना अंतर्गत दैवीय आपदा से पीड़ित कुष्ठ लोगों से ग्रसित निर्धन व गरीब लोगों को तथा वन टांगिया गांव के लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए जाने के साथ उन्हें कंबल भी प्रदान किया जा रहा है। इस दौरान विधायक कटरा बाजार बावन सिंह, विधायक गौरा प्रभात वर्मा, सीडीओ आशीष कुमार, एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार, सीओ तरबगंज महावीर सिंह, सांसद कैसरगंज प्रतिनिधि संजीव सिंह, प्रतिनिधि समाज कल्याण मंत्री वेद प्रकाश दूूबे व लाभार्थी उपस्थित थेेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें