फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन में 160 बेड का आइसोलेशन कोच तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोविड-19 से निपटने के लिये रेलवे भी इस संघर्ष में जुट गया है। साधारण कोचों को कोविड केयर सेंटर के रूप में परिवर्तित करने के लिये कोचों में आवश्यक बदलाव कर तैयार कर दिया है। लखनऊ मंडल के सवारी एवं मालडिब्बा विभाग ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष में 50 साधारण कोचों को आइसोलेशन वार्ड में परिवर्तित कर दिया है। गोंडा में भी 160 बेड का आइसोलशन कोच स्टेशन पर तैनात कर दिया गया है। जिसमें मरीजों को भर्ती करने की सुविधा के साथ ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के रहने की भी उचित व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके मिश्रा ने बताया कि गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 5 पर आइसोलशन कोच को लगाया गया है। उनका पूर्ण रूप से सैनिटाइजेशन भी कर दिया गया है। अभी तक ऐसी आवश्यकता की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है किन्तु भविष्य में ऐसी किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित करते हुए रेलवे जुटा हुआ है। मुख्य चिकित्साधिकारी एवं नोडल रेलवे अधिकारियों की ओर से स्टेशन पर खड़ी रेलवे कोच कोविड केयर की रैकों का संयुक्त निरीक्षण किया जा चुका है।
पारदर्शी प्लास्टिक परदों से युक्त, प्रत्येक कोच में बने आइसोलेशन वार्ड में पहला केबिन चिकित्सकों एवं पैरा मेडिकल स्टाफ के लिए जिसमें मरीजों के लिए अक्सीजन की सुविधा, दवाऐं, उपकरण आदि उपलब्ध रहेंगे। आइसोलशन वार्ड में भारतीय शैली के शौचालय को बाथरूम में परिवर्तित किया गया है। मच्छरों के प्रवेश से बचने के लिए मच्छरदानी उपलब्ध कराई गयी है तथा उचित वेंटिलेशन भी दिया गया है। प्रत्येक केबिन में सूखा कूड़ा, गीला कूड़ा एवं खतरनाक अपशिष्ट पदार्थ के निस्तारण हेतु फुट पैडल ऑपरेटेड ढक्कनदार तीन अलग-अलग डस्टबिन (लाल, नीला, पीला) प्रदान किये गये है।
विज्ञापन

प्रदेश में कोविड की महामारी से निपटने के लिए रेलवे पूरा सहयोग कर रहा है। स्टेशन पर आइसोलशन कोच को लगाया गया है। जिला प्रशासन को जब इसकी आवश्यकता होगी तब उसका उपयोग कर सकेगा। इसमें मरीजों, डाक्टरों और कर्मचारियों के लिए पूरी व्यवस्था दी गई है।
विज्ञापन

-डॉ. मोनिका अग्निहोत्री, मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें