फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हाईटेक हुई 16 सीएचसी की लैब, मिलेगी ऑनलाइन रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज की तर्ज पर अब जिले के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाली जांच की रिपोर्ट के लिए मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। जांच रिपोर्ट मरीज के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगी, जिसे मरीज डाउनलोड कर या फोन में ही डॉक्टर को दिखा सकेंगे। डॉक्टर खुद भी पीएचआर (पर्सनल हेल्थ रिकार्ड) पोर्टल पर मरीजों के जांच की पूरी कुंडली देख सकते हैं। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन




आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अब सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की पैथालॉजी को हाइटेक किया गया है। पीओसीटी संस्था की ओर से सभी सीएचसी पर आधुनिक जांच मशीनें इंस्टॉल की गई हैं। संस्था के जिला प्रबंधक विनय शुक्ल ने बताया कि अब लैब में जांच पूरी होने पर रिपोर्ट हॉस्पिटल इंफॉर्मेशन सिस्टम में दर्ज हो जाएगी, जिससे स्वत: मरीज के पंजीकृत नंबर पर मैसेज व व्हाट्सएप के माध्यम से रिपोर्ट पहुंच जाएगी।
ये रिपोर्ट पीएचआर (पर्सनल हेल्थ रिकार्ड) पोर्टल व मोबाइल एप पर भी देखी जा सकती है। कोई भी सरकारी व निजी डॉक्टर एप पर मरीज का पंजीकरण नंबर डालकर एक क्लिक में मरीज के जांच का विवरण देख सकता है। मरीजों की आभा आईडी भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें उनकी सेहत की पूरी कुंडली सेव रहेगी। ऑनलाइन रिपोर्ट मिलने से मरीजों को जांच रिपोर्ट की प्रिंट लेकर नहीं घूमना पड़ेगा।
विज्ञापन




निजी अस्पतालों व निजी लैब को भी जोड़ने की तैयारी
आयुष्मान भारत मिशन के जिला प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि डिजिटल मिशन के तहत निजी अस्पतालों व निजी लैब को भी जोड़ा जाएगा। सभी मरीजाें की आभा आईडी तैयार की जाएगी, जिससे मरीज कहीं भी किसी भी डॉक्टर के पास जाएं तो उसे पुरानी जांच व दवा का विवरण लेकर न जाना पड़े। डॉक्टर आईडी नंबर डालकर पता कर सकेंगे कि संबंधित मरीज की कौन-कौन सी जांचे हो चुकी हैं और कौन सी दवा अभी तक चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें