गोंडा। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस ग्राउंड में परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को टर्नआउट चेक किया। जिसमें खराब टर्नआउट पर तीन आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया। जबकि दो होमगार्ड्स जवानों को खराब टर्नआउट पर डायल 100 से पुलिस लाइंस स्थानान्तरित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक आरपी सिंह ने कौड़िया थाने के आरक्षी छोटेलाल, जनसूचना शाखा के आरक्षी अरविंद यादव, सीओ सिटी आफिस के आरक्षी अश्विनी समेत यूूपी 100 के होमगार्ड्स वेदप्रकाश पांडेय व रामआसरे का टर्नआउट खराब मिला।
इस पर नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक ने तीनों आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि होमगार्ड्स को पुलिस लाइंस स्थानान्तरित कर दिया। अच्छा टर्नआउट मिलने पर एसपी ने यूपी 100 के उपनिरीक्षक हरिशंकर प्रसाद, थाना खोड़ारे की महिला आरक्षी कोमल अवस्थी, पुलिस लाइंस की महिला आरक्षी कुसुम यादव, कोतवाली देहात की महिला आरक्षी विनीता यादव को उत्तम प्रविष्टि दी है।
इसके बाद एसपी ने मेस के भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता जांची व संतोष जताते हुए उसमें और सुधार के लिए प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिए।