मसकनवा (गोंडा)। संदिग्ध परिस्थितियों में बारह वर्षीय बालक घर से लापता हो गया। लापता बालक के पिता की तहरीर पर छपिया थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
बालक के पिता रंजन वर्मा निवासी सैजलपुर मझौवा थाना छपिया ने बताया कि उनका लड़का सत्यनारायण वर्मा 12 वर्ष आठ तारीख को घर से 500 रुपये मांग रहा था। उसके बाद सुबह करीब नौ बजे के बाद अचानक घर पर दिखाई नहीं पड़ा।
उन्होंने बताया कि घर वालों ने काफी खोजबीन की। लेकिन लड़के का कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि जिस दिन उसका लड़का लापता हुआ उस दिन वह सफेद रंग की शर्ट, काली पैंट पहना हुआ था तथा लड़के के आंखों में काला तिल भी है।
प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खोजबीन की जा रही हैं