फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में खाना खाने से 150 बीमार, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मनिहारी गांव के मजरे शिवालाल पुरवा में सोमवार की रात एक शादी समारोह में खाना खाने से करीब 150 लोग बीमार हो गए। सभी को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर सीएचसी करनैलगंज व परसपुर में भर्ती कराया गया है। बीमार लोगों में बाराती व घर वाले दोनों शामिल हैं। सूचना पर एसडीएम व सीओ मौके पर पहुंचे। जिला मुख्यालय से स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने पहुंचकर गांव में पीड़ितों का इलाज शुरू किया।
विज्ञापन



करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के रुदौली गांव के रहने वाले साधु शुक्ल के बेटे मुकेश कुमार शुक्ल की शादी मनिहारी गांव के मजरे शिवलालपुरवा के रहने वाले दीप नारायन मिश्र की बेटी कोमल के साथ तय थी। सोमवार को रुदौली से बारात शिवलाल पुरवा आई थी। शादी समारोह में शामिल लोगों ने रात में खाना खाया।


खाना खाते ही लोगों को उल्टी दस्त होने लगी। लोग जब तक समझ पाते तब तक घर वाले व बाराती पक्ष के रामाबाबू (12) , मुनिया (13), शिवनंदन मिश्र (32), देवी प्रसाद, शिवमोहन, अमलदार मिश्र, काली प्रसाद, नीलू (20) पुत्री बैजनाथ, सविता (13), रामू (12) पुत्र बैजनाथ, अंजली (10) पुत्री शिवमोहन समेत तकरीबन सौ लोग फूड प्वॉइजनिंग की चपेट में आ चुके थे। बीमार लोगों को सीएचसी करनैलगंज लाया गया। इनमें से कुछ लोगों को सीएचसी परसपुर में भी भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन



सुबह होते होते बीमार लोगों की संख्या 150 के पार पहुंच गई है। सूचना मिलने पर करनैलगंज एसडीएम रमाकांत वर्मा व सीओ जितेन्द्र कुमार दुबे मौके पर पहुंचे और लोगों से जानकारी ली। अधिकारियों की सूचना पर मंगलवार की सुबह स्वास्थ्य विभाग की दो टीमों ने गांव पहुंचकर फूड प्वॉइजनिंग से पीड़ित लोगों का इलाज किया।


करनैलगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चन्द्रा ने बताया कि चिकित्सकों की टीम गांव भेजी गई है। मरीजों को ड्रिप लगाकर इलाज किया जा रहा है। गांव के लोगों को क्लोरीन व ओआरएस बांटा जा रहा है। सूचना पर शिवलाल पुरवा पहुंचे सीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव व एसीएमओ डॉ. देवराज ने बताया कि चिकित्सकों की टीम लगाई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें