फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 दुकान व मकान हुए जमींदोज, होटल का आधा हिस्सा काटकर गिराया1

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। तीन दिनों से चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान रविवार को भी जारी रहा। अतिक्रमण कर बनाए गए होटल को ढहाने में पूरा दिन पोकलैड मशीन जुटी रही, लेकिन पूरा होटल नहीं ढहाया जा सका। अतिक्रमण ढहाने के दौरान होटल के भवन का एक हिस्सा पोकलैड पर गिर पड़ा। जिससे मशीन खराब हो गई। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। अभी तक 75 दुकान व मकानों को जमींदोज किया गया है।
विज्ञापन


तीन दिनों से स्टेशन रोड पर चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में रविवार को पूरा दिन पोकलैड मशीन पथिक होटल को ढहाने में जुटी रही। दिन भर अभियान चलने के बाद करीब तीन बजे होटल के उत्तरी भाग से बिल्डिंग की चौथी मंजिल ढहाई जा रही थी। इस दौरान बिल्डिंग का एक हिस्सा मशीन पर आ गिरा। जिससे पोकलैंड मशीन खराब हो गई। गनीमत रही कि पोकलैंड पर बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, उसकी चपेट में चालक नहीं आया। नहीं तो उसकी भी जान जा सकती थी। पोकलैंड मशीन खराब होने के बाद अभियान रोक दिया गया। मशीन की बैट्ररी बदली गई, लेकिन फिर भी मशीन स्टार्ट नहीं हुई, इसके बाद मशीन सही कराने के लिए इंजीनियर बुलाए गए है। माना जा रहा है कि अब मशीन सही होने के बाद अभियान संचालित किया जा सकेेगा। अब तक 75 दुकान व मकान जमींदोज किए जा चुके हैं। सोमवार की सुबह से अतिक्रमण अभियान फिर शुरू किया जाएगा।

तीसरे दिन भी रूट डायवर्जन ने बरकरार रखी यात्रियों की दिक्कत
तीसरे दिन भी रूट डायवर्जन के चलते यात्रियों की दिक्कत बरकरार रहीं। बलरामपुर व रेलवे स्टेशन से आने जाने का एक मात्र सीधा रास्ता होने के कारण यात्रियों सहित आम लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। यात्रियों का आरोप है कि जिला प्रशासन ने रूट डायवर्जन के लिए जो विकल्प दिया है, वह यात्रियों के लिए बेहद दूर व परेशानी भरा है जिसके चलते यात्री रोकटोक के बावजूद पैदल ही मंजिल तय कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें