फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना भेदभाव के विकास हुआ है और होगा- बृजभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना भेदभाव के विकास हुआ है और होगा : बृजभूषण
विज्ञापन

गोंडा। कैसरगंज से शानदार जीत के बाद सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिना भेदभाव के विकास कार्य हुए हैं। बीते पांच सालों में कैसरगंज क्षेत्र की सड़कें हों या विकास से जुड़े अन्य मामलों पर कई कार्य हुए हैं। केन्द्र की मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ कार्य किया और बिना भेदभाव के सौभाग्य योजना से घर-घर बिजली पहुंचाने के साथ ही उज्ज्वला योजना से सीधे गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर की सुविधा दी।

प्रधानमंत्री आवास योजना रही हो या फिर किसान सम्मान निधि योजना। सभी को समान रूप से कार्य किया है। आगे भी लोगों को योजनाओं का लाभ मिलेगा। क्षेत्र की आवश्यकताओं को देखते हुए कार्य कराए गए हैं और कराए जाएंगे। उन्होंने शानदार जीत के लिए जनता का आभार जताया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्य करने के तरीके से हर दिन देश तरक्की कर रहा है और आगे करेगा। जनता ने उनकी नीतियों पर विश्वास जताया है, यह अच्छी बात है। कहा कि विकास के जरूरी सभी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन


विकास में कोई कसर नही छोडे़ंगे- कीर्तिवर्धन
गोंडा। गोंडा संसदीय सीट से जीतने के बाद सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने जनता का आभार जताया। कहा कि जनता का उनके ऊपर यह जीत कर्ज है, वे जनहित के लिए हर तरह का प्रयास करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं को धरातल पूरी ईमानदारी से लागू करने के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही और कहा कि हर क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता है। गांवों को बेहतर सड़कें और पेयजल की सुविधा दिलाने के कार्य हो रहे हैं, उनमें तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन


केन्द्र व राज्य सरकार से विकास के नए कार्यों को लागू कराने पर जोर दिया। कहा कि सबका साथ सबका विकास नीति पर जनता ने भरोसा जताया है और आगे भी जनता के लिए कार्य होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गरीबों की चिंता करते हैं, उनके लिए घर, बिजली, स्वास्थ्य आदि योजनाएं लागू किया है। इन योजना का प्रभावी क्रियान्वयन होगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन आम जनता को मिलता रहे, इसके लिए वे सदैव सजग रहेंगे। बताया कि विकास के नए कार्य होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें