फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर पत्नी की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी की गला दबाकर हत्या, शव जीप में डाल खाई में ढकेला
विज्ञापन


गोंडा। दहेज की मांग पूरी न होने पर सोमवार रात एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद विवाहिता की हत्या को हादसा दिखाने के लिए पति ने शव को जीप में डालकर धानेपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धानेपुर बाबागंज मार्ग पर बगुलही पुल के समीप उसे खाई में ढकेल दिया। इस मामले में पीड़िता के पिता ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बहराइच जिले के जरवल कस्बे के रहने वाले पुत्तनलाल के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी अंजू गुप्ता(24) का विवाह चार साल पहले बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के पेहर छपिया गांव के रहने वाले पवन कुमार गुप्ता के साथ में किया था।
विज्ञापन


पुत्तनलाल का कहना है कि शादी के बाद से ही अंजू के ससुराल वाले उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। पुत्तनलाल का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर सोमवार रात में अंजू के पति पवन कुमार व उसके परिवारीजनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद घटना को हादसे की शक्ल देने के लिए पवन कुमार ने अंजू की बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल जाने के लिए उसके शव को जीप में रखकर घर से निकला और धानेपुर थाना क्षेत्र के बगुलही पुल के समीप जीप को खाई में ढकेल दिया।

पुत्तनलाल ने बताया कि रात करीब 11.30 बजे अंजू के हादसे में घायल होने की सूचना पुलिस समेत उन्हें दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस अंजू के शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुजेहना पहुंची जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुत्तनलाल का आरोप है कि अंजू की पहले गला दबाकर हत्या की गई और फिर घटना को छिपाने के लिए जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने का नाटक रचा गया।

इस मामले में पुत्तनलाल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें