फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने ही नियम विरुद्ध परीक्षा केंद्रों के गढ़ दिए मानक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

60 किमी दूर बनाया बेटियों का परीक्षा केंद्र

गोंडा। बीते वर्षों तक नकल की मंडी बने गोंडा जिले में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण डीआईओएस व कॉलेजों की मिलीभगत से बनते रहे और उसी आधार पर केंद्र बनाने के रेट निर्धारित थे। लेकिन सरकार बदली और उसकी प्राथमिकता के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाने के लिए जो मानक तय किए गए उस मानक को डीआईओएस ने तार-तार कर रिपोर्ट माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी।

इससे गत वर्ष जो दागी कालेज थे वे मानक न पूरा करने के बावजूद सेंटर बन गए और जो बेदाग थे वे सेंटर नहीं बन पाए। इतना ही नहीं बालिकाओं का सेंटर 60 किलोमीटर दूर भेज दिया गया, जबकि केवल पांच किलोमीटर के दायरे में ही परीक्षा कराने का मानक है।
विज्ञापन


डीआईओएस ने बढ़ा दी कक्षों की संख्या

यूपी बोर्ड परीक्षा 2018 को संपन्न कराने के लिए जिले से 440 कालेजों की सूची आन लाइन भेजी गई थी। इसके बाद कॉलेजों का सत्यापन कराया गया, लेकिन सत्यापन करने वाले अधिकारियों व जिम्मेदारों ने मोटी रकम लेकर कालेजों के मानक न होते हुए भी उन्हें दुरुस्त कर दिया।

केएस इंटर कॉलेज छतौनी डेहरास में कॉलेज प्रबंध तंत्र ने मात्र नौ कक्ष की रिपोर्ट भेजी थी, लेकिन डीआईओएस ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को भेजी अपनी रिपोर्ट में 11 कक्ष दर्शा दिए। इसी तरह गयादत्त सिंह इंटर कालेज में 12 कक्ष के स्थान पर 13 कक्ष दर्शाया गया।

आरएस इंटर कॉलेज अहलाद अमदही में 14 कक्ष हैं, जबकि डीआईओएस की रिपोर्ट में 16, श्री एलबीएसके इंटर कालेज बादलपुर में 22 कक्ष दिखाया गया है, जबकि डीआईओएस ने 15 कक्ष दिखाया है। शुक्रवार को जांच के बाद फिर 12 कक्ष दिखाया है। यहां बच्चों को बैठाने की क्षमता केवल 650 है लेकिन 1165 बच्चों का आवंटन किया गया है।

सुविधाओं से लैस कॉलेजों को किया दरकिनार

गोंडा। दयानंद शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज मंगुरा बाजार जहां 16 कक्ष, सीसीटीवी से लैस हैं और कोई दाग नहीं हैं उसे सेंटर नहीं बनाया गया। इसी तरह सच्चिदानंद बाल ब्रह्मचारी, महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज विजय नगर, दीनदयाल अंबिका प्रसाद उपाध्याय सालपुर धौताल, अयोध्या प्रसाद मिश्र इंटर कालेज धमरैया, जगपति देवी इंटर कालेज हिलालपुर बेलसर सहित कई बेदाग कालेज हैं और सभी मानक पूरा करते हैं तथा सभी सुविधाओं से लैस हैं वे सेंटर नहीं बन पाए हैं।

परीक्षा देने 60 किलोमीटर दूर जाएंगी बेटियां

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार कक्षा हाईस्कूल व इंटर मीडिएट की बालिकाओं का सेंटर केवल पांच किलोमीटर तथा बालकों का आठ किलोमीटर दायरे में रखने का फरमान जारी किया था।

लेकिन सेंटर की तरह परीक्षार्थियों के आवंटन में भी बड़ा खेल हुआ है। अमृत बाल विद्यामंदिर परसपुर में 68 छात्राएं हैं जिनका सेंटर 60 किलोमीटर दूर डीकेएसए इंटर कालेज कुड़ासन मनकापुर भेज दिया गया है।

इसी तरह शीलादेवी इंटर कालेज जय प्रभा ग्राम इटियाथोक की बालिकाओं को 32 किलोमीटर दूर भैया हरिभानदत्त पांडेय गांधी विद्या मंदिर में भेजा गया है। श्रीमां खैरादेवी इंटर कालेज पकवान गांव की 56 बेटियों को 27 किलोमीटर दूर इंडिया इंडियन कालेज परसपुर में भेजा गया है।

क्या है सेंटर बनने का मानक?
-यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनने के लिए कालेज में 20 गुणे 25 या 20 गुणे 30 फिट के करीब 10 छत युक्त कक्ष हों।
-सभी कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगे हों।
-बाउंड्रीवाल होना आवश्यक है।
-शौचालय होना चाहिए।
-बिजली या जनरेटर की व्यवस्था होनी चाहिए।

833 बच्चों का औसतन हुआ है आवंटन
बीते वर्ष 215 कालेजों को सेंटर बनाया गया था। लेकिन इस बार डीआईओएस कार्यालय के खेल ने पूरी व्यवस्था को ही धता बता दिया है। इस बार शासन ने जो नियम तय किए हैं उस हिसाब से एक कक्ष में केवल 26 बच्चे ही परीक्षा दे सकेंगे। ऐसे में इसके लिए 1.15 लाख परीक्षार्थियों के बैठने के लिए 4423 कक्ष की जरूरत है।
विज्ञापन


लेकिन निर्धारित 138 परीक्षा केंद्रों में औसतन 1700 कक्ष ही हैं। ऐसे में आवंटित परीक्षार्थी कहां बैठेंगे इसका जवाब विभाग नहीं दे पा रहे हैं। बोर्ड द्वारा जो बच्चों का आवंटन किया गया है उस हिसाब से एक विद्यालय में औसतन 833 बच्चे परीक्षा देंगे। ऐसे में प्रत्येक कालेज में 32 कक्षों की जरूरत है जो गोंडा के किसी भी कालेज में नहीं है।

इन दागी स्कूलों को बनाया बोर्ड परीक्षा केंद्र्र
स्कूल का नाम हाईस्कूल परीक्षार्थी इंटरमीडियट परीक्षार्थी
प्राणपति शुक्ल इं. कॉलेज-तेलहा 366 429
बीपी इंटर कालेज-पटखौली 259 259
जयदेव सिंह इं.कालेज-बिशुनपुर बैरिया 504 304
गयादत्त सिंह स्मा. इं. कालेज-गंगरौली 597 212
श्रीराम शंकर अयोध्या प्रसाद-लैबुडवा 234 255
रामलाल इंटर कालेज-चौहानपुरवा 358 210
तुलसी स्मारक इंटर कालेज-परसपुर 627 605
किसान इंटर कालेज-भंभुआ 562 599
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें