मेहनौन जिपं सदस्य पद पर आेंकार वन जीते
उप चुनाव में माधुरी, सुधा व विद्या बने प्रधान
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। पंचायतों में रिक्त पदों पर हुए उप चुनाव की सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई। जिला पंचायत मेहनौन सीट से मेहनौन के विधायक विनय कुमार द्विवेदी के भाई आेंकार वन ने बाजी मारी, जबकि ग्राम पंचायत प्रधान पर के लिए हुए उप चुनाव में पिपरा चौबे से विद्या प्रकाश, मोकलपुर से सुधा व रूद्रपुर विसेन से माधुरी निर्वाचित हुई। ब्लाकों पर आज काफी गहमागहमी का माहौल रहा।
पंचायत उप चुनाव की सोमवार को अलग अलग तीन विकास खण्डों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हुई। मुजेहना जिला पंचायत सदस्य सीट पर हुए चुनाव में आेंकार वन को 12,168 मत मिले जबकि अखिलेश पाण्डेय को मात्र 6436 मत मिले। इसी तरह से ग्राम पंचायत रूदपुर बिसेन के ग्राम प्रधान पद पर हुए चुनाव में माधुरी ने बाजी मारी को 614 व तिलकराम को 483 मत मिले। इसी तरह से ग्राम पंचायत मोकलपुर के ग्राम प्रधान पद पर सुधा ने जीत दर्ज की इनको 820 मत मिले जबकि मिथिलेश को मात्र 470 मत मिले। इसी तरह से रूपईडीह ब्लाक के ग्राम पंचायत पिपरा चौबे के ग्राम प्रधान पद पर विद्या प्रकाश चतुर्वेदी ने बाजी मारी जबकि सुशीला देवी को 273 मत मिले। चुनाव वाले सभी ब्लाकों पर चुनाव परिणाम जानने के लिए सम्बन्धित गांव के लोगों का जमावड़ा रहा। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायन ने बताया कि सभी ब्लाक के आरओं की ओर से विजयी उम्मीदवारों को मौके पर ही जीत का प्रमाण पत्र दे दिया गया है।
फोटो-2-3-4